सिनेमा

सिनेजीवन: जन्मदिन पर अनिल कपूर ने वाइफ सुनिता को दिया शानदार तोहफा,रेमो के फिटनेस लेवल के मुरीद हुए वरुण 

अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के लिए एक खास अंदाज में संदेश लिख कर उनको जन्मदिन की बधाई दी है और रेमो डिसूजा के फिटनेस लेवल को देखकर अभिनेता वरुण धवन उनकी फिटनेस के कायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मशहूर कलाकार अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के 35 साल पूरे कर लिए। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से प्यार भरे लफ्जों का आदान-प्रदान किया।

अनिल ने ट्वीट किया, "मेरी जिंदगी में अब तक जो कुछ भी हुआ उसमें तुम सबसे खास हो..साथ में बिताई गई हमारी जिंदगी एक बड़े एडवेंचर के जैसे रहा और मैं इस चीज को नहीं बदलना चाहूंगा। 11 साल की डेटिंग और 35 साल की शादी! अपनी जिंदगी के आने वाले 46 साल तुम्हारे साथ बिताना चाहता हूं। शादी की सालगिरह मुबारक, सुनीता कपूर! तुम्हें ढेर सारा प्यार।"

सुनीता ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा, "अच्छे वक्त को हमने साथ में साझा किया और बुरे को सहा, प्यार में विश्वास हमें रास्ता दिखाता रहा। हंसना और जीना, विश्वास और क्षमा। हमेशा हर रोज एक-दूसरे के साथ रहकर हमने दिन गुजारें और इस तरह से साल बह गए।"

सोनम ने लिखा, "मां, तुम पिताजी के यांग की यिन हो। वह आपकी आंखों में इस तरह से रोशनी भर देते हैं जो कोई और नहीं कर सकता। आप दोनों साथ में एक मैजिक हो। मेरी ओर से आप दोनों को सालगिरह बहुत, बहुत मुबारक। आने वाले समय में और भी जादुई 'लम्हें' आप साथ में बिताने वाले हैं! आपको ढेर सारा प्यार।"

फोटो: सोशल मीडिया

रेमो के फिटनेस लेवल के मुरीद हुए वरुण धवन

अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि निर्देशक के फिटनेस का स्तर हर किसी को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करता है।

वरुण ने रविवार को ट्वीट किया : "गुड मॉर्निग। जब आपके निर्देशक बहुत फिट हो तो आपको भी (एक्सरसाइज इमोजी) करना पड़ता है। यहां मौजूद सभी को रेमो कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।"

इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी थी जिसमें अभिनेता और निर्देशक दोनों बिना शर्ट के नजर आ रहे थे।

वरुण की आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांस थ्री डी' के निर्देशक हैं रेमो। रेमो ने कमेंट किया : "यह पूरी टीम की एनर्जी है जो मुझे फिट रहने को मजबूर करती है।"

इस फिल्म में वरुण के अलावा प्रभु देवा, नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत