सिनेमा

सिनेजीवन: भोजपुरी गाने पर ऋतिक का जबर डांस और इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर के हुए 2 करोड़ फॉलोअर्स

ऋतिक ने ‘सुपर 30’ के सैट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वे अपनी फिल्म की कास्ट के साथ भोजपुरी गाने पर नाच रहे हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री सोनम कपूर के दो करोड़ फॉलोअर हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ऋतिक रोशन हमेशा से ही अपने अभिनय के साथ-साथ अपने डांस को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों ऋतिक के डांस की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में ऋतिक किसी बॉलीवुड नंबर पर नहीं बल्कि बिहार के लोकप्रिय भोजपुरी गीत ‘कमरिया’ पर थिरक रहे हैं।

दरअसल बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपनी आगामी फिल्म सुपर 30 के सैट से एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमे वे अपनी फिल्म की कास्ट के साथ भोजपुरी के फेमस ‘कमरिया कारे लपालोप’ गाने पर नाच रहे हैं। बिहार के सबसे लोकप्रिय गीत पर डांस करते हुए उनकी सुपर 30 गैंग के बच्चे पूरा साथ दे रहे हैं।

बता दें कि ऋतिक की फिल्म सुपर 30 की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और फिल्म को इसी साल 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में ऋतिक रोशन बिहार के मैथमैटीशियन आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री सोनम कपूर के दो करोड़ फॉलोअर हो गए हैं। सोनम ने इस खास अवसर पर अपने प्रशंसकों को प्यार भरा संदेश भेजा। सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर पोस्ट किया, "आप सभी दो करोड़ लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने मेरे दिल को ढेर सारे प्यार से भर दिया, आपका धन्यवाद।"

सोनम सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं जहां वह अपने पति और परिवार के सदस्यों व दोस्तों संग बिताए गए अपने निजी पलों को अपने प्रशंसकों संग साझा करती हैं।

सोनम ने इस दौरान अपनी तीन तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह एक ग्रीन ऑफ-शोल्डर ड्रेस में नजर आईं जिसे फैशन डिजाइनर एमिलिया विकस्टेड ने बनाया है। अपनी पहली तस्वीर के कैप्शन में सोनम ने लिखा, "क्या? 20 मिलियन फॉलोअर्स।"

दूसरी तस्वीर पर सोनम ने लिखा, "शान्त रहने की कोशिश कर रहीं हूं, लेकिन अंदर से उछल रहीं हूं क्योंकि 20000000।"

तीसरी तस्वीर में सोनम ने लिखा, "हां हैलो? मेरे पास 20000000 लोगों का समूह है।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?