
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की एक लड़की के साथ इंटरनेट पर तस्वीरें सामने आई हैं जो वायरल हो गई हैं। इनमें से एक तस्वीर में जहां आर्यन को इस लड़की के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है, वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों को कैमरे के लिए पोज देते हुए गले मिलते देखा जा सकता है।
तस्वीर में आर्यन ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई है, जबकि लड़की लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही है। दोनों की तस्वीर किसी पार्टी की लग रही है।
आर्यन ने 'द लायन किंग' के हिंदी वर्जन में सिंबा के किरदार की डबिंग कर सबको काफी प्रभावित किया है।
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड और इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बेहद ही ग्लैमरस तसवीरें साझा की हैं। जॉर्जिया की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एंड्रियानी ने काफी चमक दमक वाली काले रंग की मोनोकीनि पहनी हुई है। जॉर्जिया की ये ड्रेस एस आर स्टोर ने डिजाइन की है। इसके अलावा उनका स्टाइल देवकी बी ने किया है।
मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान काफी समय से एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। अरबाज और एंड्रियानी को कई बार फैमिली फंक्शंस के खास मौकों पर भी साथ देखा गया है।
बता दें कि जॉर्जिया ऐंड्रियानी एक मशहूर इटैलियन मॉडल हैं और पिछले काफी समय से मॉडलिंग के फील्ड में सक्रिय हैं।भारत में भी उनके कई रैंप शोज देखने को मिले हैं।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए