सिनेमा

सिनेजीवन: धर्मेंद्र के साथ हुआ कुछ ऐसा, फोटो पोस्ट कर प्रशंसकों को दिलाया भरोसा, जानें करियर पर क्या बोले फरहान

डेंगू की चपेट में आए दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि वह अब चुस्त-दुरुस्त हैं। वहीं फरहान अख्तर का कहना है कि वह मनोरंजन के शैलियों को उजागर करने के लिए कोई योजना नहीं बनाते हैं, बल्कि समय के बहाव के साथ आगे बढ़ते जाते हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

डेंगू की चपेट में आए धर्मेंद्र अब चुस्त-दुरुस्त

डेंगू की चपेट में आए दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि वह अब चुस्त-दुरुस्त हैं। 83 वर्षीय अभिनेता को पिछले सप्ताह खार उपनगर के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपनी सेहत के बारे में ताजा जानकारी देते हुए धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “दोस्तों, लखनऊ गया था..अचानक डेंगू नाम की बेशरम बीमारी ने आ घेरा..अब जरा आराम है।” उन्होंने आगे कहा, “आपको प्यार दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं से मैं चुस्त-दुरुस्त हूं।”

अपने करियर को लेकर कभी रणनीति नहीं बनाता हूं: फरहान

'दिल चाहता है' से निर्देशन में डेब्यू करने से लेकर 'रॉक ऑन' से अभिनय में डेब्यू करने वाले नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्मकार-अभिनेता फरहान अख्तर ने कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इसके अलावा अभिनेता ने गायकी, गीतकार, निर्माता और कहानीकार जैसे क्षेत्रों में भी हाथ आजमाया है। अभिनेता के तौर पर उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'द स्काई इज पिंक' है।

इतने क्षेत्रों में हाथ आजमाने को लेकर फरहान अख्तर का कहना है कि वह मनोरंजन के शैलियों को उजागर करने के लिए कोई योजना नहीं बनाते हैं, बल्कि समय के बहाव के साथ आगे बढ़ते जाते हैं।

फरहान ने कहा, “मैं अपने करियर को लेकर कभी भी रणनीति नहीं बनाता हूं, इसलिए मुझे इस बात की जानकारी नहीं होती है कि अगले पांच सालों मैं किस मुकाम पर रहने वाला हूं किस क्षेत्र में आगे बढ़ने वाला हूं।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: बांग्लादेश में फिर बिगड़े हालात, शेख हसीना के गृह जिले में हिंसा-अगजनी, अवामी लीग के 30 कार्यकर्ता जख्मी

  • ,
  • बिहार के समस्तीपुर में सुबह-सुबह कांपी धरती, नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, सिलीगुड़ी तक महसूस हुए झटके

  • ,
  • ट्रंप ने एनवीडिया में जेनसेन हुआंग की वापसी का श्रेय लिया, कहा- बोर्ड ने वही किया, जो मेरा प्रशासन चाहता था

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: एनवीडिया बोर्ड का चौंकाने वाला फैसला, इस्तीफे के 11 दिन बाद फिर बहाल हुए सीईओ जेन्सेन हुआंग

  • ,
  • अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करे तो होर्मुज में जल्द बहाल हो सकती है सुरक्षा, ईरान ने ट्रंप को दिया ऑफर