सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक शादी में पापंपरिक पोशाक में नजर आईं। इस दौरान सुहाना बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।
अपने किसी कजिन की शादी में हल्के हरे रंग की सलवार कमीज पहने और हाथों में मेंहदी लगाए सुहाना का यह ट्रेडिशनल लुक देखते ही बनता है। सुहाना की यह तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा गई।
इस वायरल तस्वीर में सुहाना को अपने कजिन्स के साथ मुस्कुराकर पोज देते हुए देखा गया। इस दौरान सुहाना के चेहरे पर मेकअप बिल्कुल कम था। वह दुपट्टे को कंधे पर लटकाए हुए थीं और स्ट्रेट बालों को खुला छोड़ रखा था।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए