
अक्सर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में रहने सलमान खान आजकल सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय हैं। सलमान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की है, जिसकी वजह से वे एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस वीडियो में सलमान अपने शरीर पर कोड़े बरसाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक करीब 20 लाख लोग देख चुके हैं।
दरअसल अपनी अगली फिल्म दबंद 3 के सैट पर एक सीक्वेंस को फिल्माते हुए सलमान खान से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अपने हाथ में एक मोटा चाबुक लिए सलमान अपनी कमर पर जोर-जोर से उस चाबुक से मार रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान पहले कोड़ा लगाने वाले बहरुपिये से बात करते हैं और फिर उसके हाथ से चाबुक लेकर खुद पर बरसाना शुरू कर देते हैं। हालांकि सलमान ने इस विडियो को शेयर करते हुए नसीहत दी कि इसे खुद पर या किसी अन्य व्यक्ति पर ट्राई न करें।
बता दें ‘भारत’ के बाद सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा साल 2020 में सलमान खान की ‘इंशाअल्लाह’ रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण वश उसे टाल दिया गया। सलमान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' के टाले जाने की जानकारी खुद अपने ट्विटर अकाउंट से दी थी। दबंग 3 दिसंबर में रिलीज की जाएगी।
टाइगर श्रॉफ की बहन अपने भाई के रिलेशनशिप स्टेटस पर एक अपडेट साझा करते हुए कहा है कि वह सौ प्रतिशत सिंगल हैं।
चैट शो 'बाय इन्वाइट ओनली' में शामिल हुईं कृष्णा ने अपने भाई टाइगर के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में भी बात की जो कथित तौर पर अभिनेत्री दिशा पटानी को डेट कर रहे हैं।
अपने भाई के लिए कृष्णा ने कहा, "आपको पता है कि मैं झूठ नहीं बोलती और हर चीज के बारे में कितनी स्ट्रेट हूं। टाइगर सौ प्रतिशत सिंगल हैं।"
अपने भाई की किसी भी गर्लफ्रेंड को मंजूरी देने के सवाल पर कृष्णा ने कहा, "मैं वाकई में एक प्रोटेक्टिव सिस्टर हूं। टाइगर बहुत सच्चे हैं और इसका फायदा उठाना बेहद आसान है। जब ऐसा कुछ उसके साथ होता है तो मैं बहुत अलर्ट हो जाती हूं। टाइगर की ऐसी कोई गर्लफ्रेंड हो सकती है जिसे मैंने मंजूरी न दी हो।"
कृष्णा ने यह भी कहा कि यदि उन्हें मौका दिया जाता है तो वह दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर को 'सेट अप' करेंगी।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए