सिनेमा

सिनेजीवन: अमीषा पटेल ले रहीं गाजियाबादी लहजे की ट्रेनिंग और वैलेंटाइन-डे पर सारा संग ‘लव आजकल’  देखेंगे कार्तिक

फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने करियर की शुरुआत करते हुए ‘गदर-एक प्रेम कथा’ जैसी कई फिल्मों में काम करने का बाद अमीषा अब ‘तौबा तेरा जलवा’ में एक अलग किरदार में नज़र आएंगी। फिल्म में अमीषा अपने किरदार को जीवंत दिखाने के लिए गाज़ियाबादी लहजा सीख रही हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'तौबा तेरा जलवा' में अपनी भूमिका के लिए गाजियाबादी लहजा सीख रही हैं। फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में अमीषा ने कहा, " इस फिल्म की मुख्य किरदार ‘लैला’ एक बोल्ड, मॉडर्न, लविंग और ग्रे शेड्स अवतार में है, जिसमें मैंने तुरंत रुचि दिखाई। मैंने इस तरह की भूमिका कभी नहीं की है और मैं इसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रही हूं।"

वर्ष 2000 में ऋतिक रोशन के साथ 'कहो ना प्यार है' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करते हुए अमीषा ने सुपरहिट फिल्म 'गदर : एक प्रेम कथा' में भी अभिनय किया है। इसके अलावा वह 'हमराज', 'मंगल पांडे : द राइजिंग' और 'रेस-2' जैसी फिल्मों में भी अदाकारी कर चुकी हैं।

अपनी आने वाली फिल्म में वह जतिन खुराना के साथ नजर आएंगी, जो गाजियाबाद के एक युवा टाइकून की भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म का निर्देशन आकाशादित्य लामा ने किया है। इससे पहले उनकी फिल्म 'नानी तेरी मोरनी' को 2018 में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, गोवा के इंडियन पैनोरमा सेक्शन में चुना गया था।

फोटो: सोशल मीडिया

वैलेंटाइन-डे पर सारा संग ‘लव आजकल’  देखेंगे कार्तिक

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने घोषणा की है कि वह अपनी आगामी फिल्म 'लव आजकल' वैलेंटाइन डे वाले दिन सारा अली खान के साथ देखेंगे, जो कि उनकी इस फिल्म में सह-कलाकार भी हैं। दोनों कलाकार इम्तियाज अली की फिल्म में पहली बार साथ नजर आएंगे। ऐसी अफवाह है कि दोनों रियल लाइफ में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

कार्तिक ने मुंबई में अपने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सारा संग फिल्म देखने की बात का खुलासा किया।

कार्तिक ने अपने वैलेंटाइन डे की योजना का खुलासा करते हुए कहा, "हम (सारा और कार्तिक) साथ में एक फिल्म देखने जाएंगे। हम 'लव आजकल' देखने वाले हैं। यह एक डेट नाइट है। 13 या 14 फरवरी हम एकसाथ फिल्म देखेंगे।"

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए