
फिल्म अभिनेत्री काजोल ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर ‘इश्क’ फिल्म के सेट पर ली गयी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने खास दोस्त और अभिनेता शाहरुख खान, आमिर खान, जूही चावला और अपने पति अजय देवगन से एक सवाल पूछा है।
दरअसल इस तस्वीर में काजोल लिप लाइनर लगाते हुए दिख रही हैं और उनके मेकअप आर्टिस्ट उनके लिए आइना पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "थ्रो बैक टू 'इश्क' बड़े फोन, वैन न होने और कमरे बहुत दूर होने की वजह से दिन भर सेट पर बैठे रहना और इसके बाद भी हमने गर्मी, बरसात या धूप में 14 घंटे काम किया है। क्या 90 के दशक के लोग मुझसे सहमत है? क्या कहते हो अजय देवगन, शाहरुख खान, आमिर खान और जूही चावला।"
बता दें कि काजोल आखिरी बार फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में दिखाई दी थीं। सूत्रों के मुताबिक वे अगली फिल्म 'तन्हा जी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आएंगी।
विभिन्न शैलियों में अपने दमदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में धाक जमाने वाले अभिनेता राजकुमार राव अब एक्शन फिल्मों में भी अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं।
एक मैगग्जीन के मई अंक में छपी कवर स्टोरी में राजकुमार ने कहा, "मैं चीजों को तेजी से बदलना और उन्हें ताजा रखना पसंद करता हूं। मैं एक प्रॉपर एक्शन फिल्म में काम करना पसंद करूंगा।"
राजकुमार ने यह भी कहा, "मैं पहले कहानी को पढ़ता हूं और इसके बाद देखता हूं किस किरदार को मैं निभा रहा हूं। मैं प्रोजक्ट का चुनाव सहजता से करता हूं। कहानियां, जो जमीन से जुड़ी हुई हों और जिनकी प्रकृति ज्यादा भारतीय हो।"
इसके अलावा राजकुमार ने कहा कि अब दर्शक कलाकारों को चरित्र को देखना चाहते हैं।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद को एक बहुत ही बेसुरा गायक बताया है। अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपने ब्लॉग में लिखा, "अंत में मुझे लगता है कि हमने या यूं कहें कि मैने अपने काम को पूरा कर लिया है। इस बिल्कुल 'बेसुरे' गायक के चार गाने और उम्मीद है कि इन्हें लोगों के सुनने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा, बशर्ते इस दौरान कोई मुंह दबाकर नहीं हंसेगा या किसी के चेहरे पर हंसी जैसा कोई भी भाव नहीं होगा।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने 'होरी खेले रघुवीरा', 'एकला चलो रे' और फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के लिए 'शावा शावा' जैसे मशहूर गीत गए हैं। अमिताभ ने यह भी कहा कि उनके पास कुछ और भी काम हैं जिन्हें उन्हें पूरा करना है।
बता दें कि जल्द ही अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।
अभिनेता वरुण धवन इसमें गोविंदा की जगह लेंगे, जिसका निर्देशन फिर से उनके पिता डेविड धवन ही करेंगे। वरुण ने एक मई को ट्वीट किया, "आज के दिन, अगले साल, आएगा 'कुली नंबर 1' - होगा कमाल।" इसमें करिश्मा कपूर की जगह सारा अली खान होंगी।
सारा ने इंस्टाग्राम पर एक बिल्ले की फोटो पोस्ट की जिसे कुली पहनते हैं। उस पर लिखा था : 'डब्ल्यू रेलवे नंबर 1, लाइसेंस्ड पोर्टर'।
बता दें कि मूल फिल्म के निर्माता वासु भगनानी ही इसके निर्माता हैं। 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' के बाद 'कुली नंबर 1' की रीमेक वरुण और डेविड की जोड़ी वाली तीसरी फिल्म होगी।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए