सिनेमा

सिनेजीवन: ‘तानाजी’ के ट्रेलर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता और पुलकित सम्राट को डेट कर रही हैं कृति खरबंदा

अजय देवगन ने तीन मिनट से ज्यादा लंबे ट्रेलर के लिंक को ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, “4 फरवरी, 1670: सर्जिकल स्ट्राइक, जिसने मुगल साम्राज्य को हिलाकर रख दिया। इतिहास का ऐसा वाकया, पहले कभी नहीं देखा।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अजय देवगन ने मंगलवार को अपनी महात्वाकांक्षी पीरियड ड्रामा 'तानाजी: द अनंसग वॉरियर' का ट्रेलर जारी कर दिया। ट्रेलर में हिंसा की झलक के साथ अभिनेता ने विशेष समय पर इसे रिलीज कर प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी।

दोपहर के ठीक 1.47 बजे ट्रेलर रिलीज करने के पीछे की वजह बॉलीवुड का अंक ज्योतिष और गुडलक के प्रति जुनूनी होना भी मना जा रहा है।

ट्रेलर को रिलीज करने के करीब दो घंटे पहले अजय ने मंगलवार को ट्वीट किया, "हर एक मराठा में छुपा है लाख मराठा। तानाजी ट्रेलर आज दोपहर 1.47 बजे रिलीज होगा।"

अजय ने तीन मिनट से ज्यादा लंबे ट्रेलर के लिंक को ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, "4 फरवरी, 1670 : सर्जिकल स्ट्राइक, जिसने मुगल साम्राज्य को हिलाकर रख दिया। इतिहास का ऐसा वाकया, पहले कभी नहीं देखा।"

ट्रेलर में अजय के साथ अभिनेत्री काजोल और अभिनेता सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रेलर को ब्लॉकबस्टर, एपिक बताकर इसकी तारीफ की है।

17वीं सदी की पृष्ठभूमि में आधारित ओम राउत निर्देशित फिल्म की कहानी भारतीय इतिहास के योद्धा तानाजी मालुसरे पर केंद्रित है। फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी।

फोटो: सोशल मीडिया

पुलकित सम्राट को डेट कर रही हैं कृति खरबंदा

अभिनेत्री कृति खरबंदा और अभिनेता पुलकित सम्राट के बीच रिश्ते को लेकर अफवाहें पिछले काफी समय से सुर्खियों में थी। हालांकि अब कृति ने इस पर मुहर लगा दी है। कृति ने कहा, "नहीं, ये अफवाहें नहीं हैं। हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ईमानदारी से, मैं चाहती थी कि इस बारे में मेरे माता-पिता को सबसे पहले पता चले कि मैं किसी को डेट कर रही हूं। मुझे लगता है कि हर चीज का एक वक्त होता है जब आप उसके बारे में बात करने में सहज हो जाते हैं।"

ईटाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में कृति ने आगे कहा, "कभी इसमें पांच साल लग सकते हैं तो कभी पांच महीने। हमें पांच महीने का वक्त लगा, लेकिन मैं बहुत खुश हूं और यह मानने में मुझे जरा भी हिचकिचाहट नहीं है कि मैं पुलकित सम्राट को डेट कर रही हूं।"

अपनी अगली फिल्म 'पागलपंती' की रिलीज के कुछ दिनों पहले ही कृति ने इस बात को स्वीकारा है। फिल्म में दोनों एक-दूसरे के विपरीत हैं। इसमें कृति के किरदार का नाम जाह्न्वी और पुलकित के किरदार का नाम चंदू है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला