सिनेमा

सिनेजीवन: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘दबंग 3’ और निक से क्रिसमस का खास तोहफा पाकर खुश हुईं प्रियंका

‘दबंग 3’ सलमान खान की 15वीं ऐसी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया है। फिल्म एक हफ्ते के भीतर 107 करोड़ का कारोबार कर चुकी है और निक जोनस ने पत्नी प्रियंका को क्रिसमस पर एक खास तोहफा दिया है, जिसे पाकर वे बेहद खुश हैं। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सलमान खान की हालिया रिलीज ‘दबंग 3’, 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। बुधवार को छठे दिन फिल्म ने 15.50 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि शुरूआती दिनों के मुकाबले फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। ‘बॉक्स ऑफिस इंडिया’ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक 107 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही 50 करोड़ का कारोबार कर लिया था।

Published: undefined

हालांकि पिछले दिनों देशभर में CAA के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की वजह से भी फिल्म के कलेक्शन पर काफी फर्क पड़ा है। 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली ‘दबंग 3’ सलमान खान की 15वीं फिल्म है। इससे पहले सलमान की 'दबंग', 'किक', 'रेडी', 'दबंग 2', 'एक था टाइगर', 'बॉडीगार्ड', 'प्रेम रतन धन पायो', 'जय हो', 'ट्यूबलाइट', 'टाइगर जिंदा है', 'रेस 3', 'बजरंगी भाईजान', 'भारत' और 'सुल्‍तान' जैसी फिल्‍मों ने 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्‍शन किया है।

Published: undefined

बता दें कि शुक्रवार को दबंग खान अपना 54वां जन्मदिन मनाएंगे। फिल्मी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान इस बार अपने जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन नहीं करेंगे। इसके पीछे वजह ये हैं कि उनकी बहन अर्पिता दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इसीलिए वे अपनी बहन की देख रेख के लिए उनके पास रहना चाहते हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि 27 नवंबर को सलमान के जन्मदिन के मौके पर ही अर्पिता ‘सी सेक्शन’ के जरिए बच्चे को जन्म देंगी।

Published: undefined

फोटो: सोशल मीडिया

निक से क्रिसमस का खास तोहफा पाकर खुश हुईं प्रियंका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके पति निक जोनस से एक अनोखा तोहफा मिला है जिसे पाकर प्रियंका बहुत उत्साहित हैं। निक ने प्रियंका को क्रिसमस पर एक स्नोमोबाईल (बर्फ पर चलने वाली इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी) तोहफे के रूप में दिया है और प्रियंका इसे पाकर खूब खुश हैं।

Published: undefined

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उनके चेहरे को हाव-भावों को देखकर समझा जा सकता है कि प्रियंका को निक का दिया यह तोहफा कितना पसंद आया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सांता ने मुझे यह बैट मोबाइल दिया है। मेरे पति मुझे बखूबी समझते हैं। धन्यवाद और प्यार। हैशटैगक्रिसमस।"

Published: undefined

निक के लिए उनकी पत्नी का हंसता-मुस्कुराता चेहरा ही उनके लिए क्रिसमस का तोहफा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें प्रियंका अपने नए स्नोमोबाल पर बैठकर मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में निक ने लिखा है, "उसकी मुस्कुराहट को देखने से बेहतर और कुछ भी नहीं है। हैशटैगक्रिसमस।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined