मुंबई में एनडी स्टूडियो में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है, जिसमें ऋकिर रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोधा अकबर' के सेट का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया है। इस बात की पुष्टि एनडी स्टूडियो के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की है। नितिन देसाई ने बताया कि ऋतिक और ऐश्वर्या की फिल्म 'जोधा अकबर' के सेट पर भयंकर आग लग गई है, जिससे सेट का आधा हिस्सा नष्ट हो गया है। खून-पसीने का ड्रीम प्रॉजेक्ट बर्बाद हो गया है। यह स्टूडियो दादासाहेब फाल्के की विरासत को आगे ले जा रहा था। दादा साहेब फाल्के एनडी स्टूडियो से 9 किलोमीटर दूर अपना पहला स्टूडियो बनाया था। नितिन ने आगे बताया, 'जोधा अकबर के सेट के पीछे के स्टूडियो की दीवार रेलवे से छूती है और वहां पर आग जलाई गई। हवा के कारण सेट की दीवार में आग लग गई और सब जलकर खाक हो गया। इसमें वित्तीय नुकसान का इतना दुख नहीं, क्योंकि इससे हमें इमोशनल लगाव है। यह स्टूडियो करीब 266 लोगों को रोजगार देता है और यह मेरी लाइफ है।'
Published: undefined
मशहूर डायरेक्टर फिल्मों में अपने बेहतरीन काम के साथ-साथ अपनी नेकी के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले साल कोरोना काल में उन्होंने बढ़-चढ़ कर लोगों की मदद की थी। वहीं अब जब देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है तो फिर से उन्होंने पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इस बात की जानकारी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है। शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए रोहित शेट्टी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा, 'वो स्क्रीन पर खतरों का खिलाड़ी होगा, लेकिन पर्दे के पीछे वो एक सेंसटिव और दयालु शख्स है, जो इंसानियत का ख्याल रखते हैं। रोहित शेट्टी का धन्यवाद, जिन्होंने हमारे कोविड केयर फेसिलिटी की मदद की। आपकी सहायता के लिए हम आपके आभारी हैं। प्रार्थना है कि आपकी इस मदद के बदले आपको बहुत सारी दुआएं मिलें।' सिरसा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस रोहित की खूब तारीफ कर रहे हैं।
Published: undefined
देश में कोविड-19 मामलों में उछाल देखने मिल रही है और सारा अली खान उन प्रमुख आवाज में से एक है जो अपने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस का उपयोग कोविड राहत प्रदान करने के लिए कर रही हैं। और अब, अभिनेत्री ने अपने समर्थन को और आगे बढ़ाते हुए ज़रूरतमंदों के लिए अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के लिए सोनू सूद की चैरिटी फाउंडेशन में एक महत्वपूर्ण राशि दान की है। सारा को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए सूद ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, 'सोनू सूद फाउंडेशन में अपना योगदान देने के लिए थैंक्यू सो मच डियर सारा अली खान। आप पर अत्यधिक गर्व है और अच्छा काम करते रहें। आपने इन कठिन समय के दौरान राष्ट्र के युवाओं को आगे आने और मदद करने के लिए प्रेरित किया है। आप हीरो हगिंग हैं।'
Published: undefined
टीवी के मशहूर एक्टर सूरज थापर की तबीयत ठीक नहीं है। हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस बात की जानकारी सूरज की बहन वनीता थापर ने मीडिया से बातचीत में दी है। वनीता थापर ने मीडिया को बताया कि इन दिनों वह गोवा में स्टार प्लस के सीरियल 'शौर्य और अनोखी' की शूटिंग कर रहे थे। क्योंकि कोरोनावायरस की वजह से मुंबई की फिल्म सिटी में सीरियल और फिल्मों की शूटिंग पर बैन लगा दी गई है, इसलिए वह शूटिंग के सिलसिले में उनका मुंबई से गोवा आना जाना लगा रहता था। तीन दिन से सूरज को हल्का बुखार था, लेकिन तब भी वह काम करता रहे और फिर मुंबई आ गए। मुंबई एयरोपोर्ट पर उसके दो टेस्ट हुए जिसमें ऑक्सीजन लेवल और पल्स चेक हुए जिसका रिपोर्ट नेगेटिव आई और सूरज ने कोरोना टेस्ट भी करवाया है जिसकी रिपोर्ट अब तक आई नही है। मुंबई आते ही सूरज को तेज बुखार के साथ ऑक्सीजन लेवल भी कम होने लगा, जिसके बाद उसे सीधा आईसीयू में एडमिट करवाया गया।
Published: undefined
अभिनेत्री कंगना रनौत कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। साथ ही कहा कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर इसबारे में स्वास्थ्य अपडेट पोस्ट की। उन्होंने इसके साथ ही एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वह सुखासन करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "पिछले कुछ दिनों से मेरी आंखों में हल्की जलन के साथ थकान और कमजोरी महसूस हो रही थी, मैं हिमाचल जाना चाह रही थी। इसलिए कल मेरा टेस्ट हुआ और आज नतीजा आया कि मैं पॉजिटिव हूं।" अभिनेत्री ने सभी से इस महामारी से नहीं डरने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह और कुछ भी नहीं, बस एक कम समय का फ्लू है। " मुझे नहीं पता था कि यह वायरस मेरे शरीर में घुसकर पार्टी कर रहा है। अब मुझे पता चल गया है इसलिए मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी। अगर आप इससे डरेंगे तो यह आपको डराएगा। चलिए मिलकर कोरोना को हराते है, यह और कुछ नहीं बल्कि एक कम समय का वायरस है। हर हर महादेव।"
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined