सिनेमा

वीडियो: GOT के टीरियन लैनिस्टर का हमशक्ल ये पाकिस्तानी वेटर जल्द ही करेगा फिल्मों में काम

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के टीरियन लैनिस्टर यानि अभिनेता पीटर डिंकलेज के हमशक्ल ने एक टेलीविजन विज्ञापन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। डिंकलेज का हमशक्ल 26 वर्षीय रोजी खान रावलपिंडी के एक होटल में वेटर का काम करता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एचबीओ की बहुचर्चित टीवी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ में टीरियन लैनिस्टर का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता पीटर डिंकलेज का हमशक्ल पाकिस्तानी युवक ‘रोजी खान’ अब फिल्मों में काम करेगा। दरअसल पाकिस्तान की एक डिलीवर कंपनी ने ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ की थीम पर एक विज्ञापन बनाया है, जिसमें रोजी खान को टीरियन का रोल प्ले करते हुए दिखाया है।

दरअसल पाकिस्तानी डिलीवरी सर्विस 'चीते’ के लिए बनाए गए एक विज्ञापन में रोजी को देखकर लोग हैरान रह गए। इस विज्ञापन में रोजी को एकदम पीटर का लुक दिया गया है। विज्ञापन को सोशल मीडिया पर शेयर किये जाने के बाद से अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इसे देखा चुके हैं।

रोजी खान रावलपिंडी में एक वेटर का काम करता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोजी ने कहा, "मेरी इच्छा फिल्मों में काम करने की है।" अब रोजी को लगता है कि वह अपने सपने के करीब जा रहे हैं।

बता दें कि ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ एचबीओ की ओरिजिनल टीवी सीरीज है। टीरियन लैनिस्टर का रोल निभा रहे पीटर इस सीरीज के पहले सीजन से ही इसमें काम कर रहे हैं। साल 2011 में शुरू हुई इस टीवी सीरीज के अब तक 7 सीजन पूरे हो चुके हैं। हाल ही में ‘गेम ऑफ थ्रोंस के 8वें सीजन के 3 एपिसोड भी रिलीज किये जा चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: चार दिन में यूक्रेन का तीसरा हमला, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में केर्च पुल पर रेल यातायात ठप

  • ,
  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव