सिनेमा

‘मोगैंबो’ के जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर किया याद, अमरीश पुरी की टक्कर का कोई विलेन आज भी नहीं

अमरीश पुरी का जन्म आज ही के दिन यानी 22 जून को हुआ था। वे भारतीय सिनेमा के सबसे खतरनाक विलेन में से एक थे। कई दशक तक बॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का चलाने वाले अमरीश की टक्कर का कोई विलेन आज भी बॉलीवुड में नहीं हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गूगल ने बॉलीवुड के जाने-माने दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी की 87वीं जयंती के मौके पर एक डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुणे के गेस्ट आर्टिस्ट देबांगशु मौलिक ने यह डूडल बनाकर अमरीश पुरी की प्रतिभा को सलाम किया है।

1932 में आज ही के दिन पंजाब में अमरीश पुरी का जन्म हुआ था। उन्हें अपनी जिंदगी का पहला रोल 39 साल में मिला था और तब से लेकर कई सालों तक भारतीय सिनेमा के इतिहास में उन्होंने विलेन के रूप में कई यादगार किरदारों को निभाया।

थिएटर की दुनिया में काम करने और वॉयस ओवर करने के बाद साल 1971 में आई फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके एक दशक बाद ऑस्कर विजेता फिल्म ‘गांधी’ में एक सहायक भूमिका खान के रूप में उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा।

अपने जीवनकाल में उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया जिनमें हिंदी, मराठी,कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तेलुगु, तमिल और अंग्रेजी भाषाओं की फिल्में भी शामिल हैं।

साल 1987 में आई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में अमरीश पुरी ने 55 साल की आयु में मशहूर विलेन मोगैम्बो के किरदार को निभाया था और इसी फिल्म में उनका बहुचर्चित संवाद ‘मोगैम्बो खुश हुआ’ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट न मिलने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!