सिनेमा

‘ट्रेजेडी क्वीन’ मीना कुमारी को गूगल ने डूडल बनाकर किया याद  

गूगल ने अपने चिरपरिचत अंदाज़ में आज ‘ट्रेजेडी क्वीन’ के नाम से मशहूर अदाकारा मीना कुमारी को याद किया है। आज भारतीय सिनेमा की खूबसूरत ऐक्ट्रेस मीना कुमारी के 85वें जन्मदिन पर गूगल डूडल बनााया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  ‘ट्रेजेडी क्वीन’ मीना कुमारी को गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

बॉलीवुड में ‘ट्रेजिडी क्वीन’ के नाम से मशहूर द‍िग्‍गज अदाकारा मीना कुमारी का आज जन्‍मद‍िन है। अपनी खूबसूरती और अदाकारी से लाखों द‍िलों में अपनी जगह बनाने वाली मीना कुमारी का असली नाम महजबीं बानो था। उनके 85वें जन्‍मद‍िन पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्‍हें याद क‍िया है।

गूगल की शानदार डूडल में मीना कुमारी आसमान में टिमटिमाते तारों के बीच अपनी चांदनी बिखेर रही हैं। लाल साड़ी में मीना कुमारी इस डूडल में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने बेस्ट ऐक्ट्रेस कैटिगरी में चार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते। 10वें फिल्मफेयर (1963) अवॉर्ड्स में बेस्ट ऐक्ट्रेस के सभी नॉमिनेशन पाकर उन्होंने इतिहास रच दिया और साहिब, बीबी और गुलाम के लिए इस अवॉर्ड को अपने नाम किया।

मीना कुमारी का जन्‍म मुंबई में हुआ था। उनके पिता अली बक्श पारसी रंगमंच से ताल्‍लुक रखते थे वहीं उनकी मां प्रभावती देवी (बाद में इकबाल बानो) मशहूर नृत्यांगना और अदाकारा थी। मीना कुमारी ने पहली बार 1939 में फिल्म निर्देशक विजय भट्ट की फिल्म ‘लैदरफेस’ में बेबी महजबीं के रोल में नजर आईं।

उसके बाद 1940 की फिल्म ‘एक ही भूल’ में विजय भट्ट ने इनका नाम बेबी महजबीं से बदल कर बेबी मीना कर दिया। 1946 में आई फिल्म बच्चों का खेल से बेबी मीना 13 साल की उम्र में मीना कुमारी बन गईं और फ‍िर फ‍िल्‍मी दुन‍िया में उनका ये ही नाम मशहूर हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ राजघाट पहुंचा विपक्ष, जनता बोली- ऐसे संविधान पलटते किसी को नहीं देखा