सिनेमा

‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद पर बन रही बायोपिक की बढ़ेगी लंबाई, ऋतिक रोशन निभा रहे हैं गणितज्ञ की भूमिका

बिहार के सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार पर बन रही बायोपिक फिल्म ‘सुपर 30’ अब और बड़ी और लंबी हो गई है। इस पर आनंद कुमार का कहना है कि कहानी के विस्तार के लिए कई और घटनाओं का जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फिल्म के अभिनेता ऋतिक रोशन भी इस विस्तार से सहमत हैं। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

सुपर 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार पर बन रही बायोपिक ‘सुपर 30’ अब और बड़ी और लंबी हो गई है। निर्माताओं ने फिल्म के लिए फिर से थोड़ा और शूटिंग करने का फैसला किया है, जिससे इस बायोपिक को और व्यापक रूप दिया जा सके। निर्माताओं का उद्देश्य है कि आनंद कुमार की जीवन कहानी इतना वास्तविक और दिलचस्प हो कि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने में वे लोग सफल हो सकें।

खबरों के मुताबिक, पिछले दिनों आनंद कुमार के साथ घटी और कुछ नई घटनाओं को जोड़ा जा रहा है जिसकी चर्चा पहले फिल्म में नहीं थी। आनंद कुमार सिर्फ एक चर्चित गणितज्ञ नहीं हैं बल्कि उनके व्यक्तित्व के कई पहलू हैं जो पूरी तरह से दुनिया के सामने आना चाहिए। इस विषय में आनंद कुमार का कहना है कि कहानी के विस्तार के लिए कई और घटनाओं का जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फिल्म के अभिनेता ऋतिक रोशन भी इस विस्तार से सहमत हैं।

आनंद कुमार ने बताया, “हाल के दिनों में मुझ पर कई ओर से हमला किया गया। हाल ही में मेरे भाई को एक सड़क दुर्घटना का सामना करना पड़ा। मुझे संदेह है कि इस दुर्घटना के बहाने मेरे भाई की हत्या के प्रयास किए गए हैं। मेरी सफलता के बाद कई लोग ईष्या की वजह से मेरे दुश्मन हो गए हैं। वैसे, मेरा बुरा चाहने वालों की तुलना में मेरे शुभचिंतकों की संख्या कई गुना अधिक है। मैं चाहता हूं कि यह सब फिल्म में हो। इसके लिए पूरी यूनिट सहमत हो गई है।”

आनंद कुमार आगे कहते हैं, “यह खुशी की बात है कि लोगों को फिल्म ‘सुपर 30’ में असली आनंद कुमार देखने को मिलेगा। ऋतिक ने सिर्फ मेरे किरदार को नहीं निभाया है बल्कि उन्होंने वंचित छात्रों को शिक्षा प्रदान करने के लिए मेरे आजीवन मिशन को समझा है।”

क्या है सुपर 30 ?

बिहार के पटना में प्रोफेसर आनंद कुमार ने साल 2001 में सुपर-30 की स्थापना की और गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते थे। सुपर 30 में कुल 30 बच्चों का सेलेक्शन होता है। ये संस्थान आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाता है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला