सिनेमा

‘सुपर 30’ के ‘आनंद’ पहुंचे पटना, असली आनंद कुमार का लिया आशीर्वाद

‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार के जीवन पर बनी फिल्म ‘सुपर 30’ में आनंद की भूमिका निभाने वाले ऋतिक रौशन ने मंगलवार को पटना में आनंद कुमार के पैर छूकर उनका आर्शीवाद लिया। ऋतिक ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन इतने बड़े गुरु का आशीर्वाद लेकर वह धन्य हो गए।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

चर्चित शिक्षण संस्थान सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार के जीवन पर बनी फिल्म ‘सुपर 30’ में आनंद की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ऋतिक रौशन ने मंगलवार को आनंद कुमार के पैर छूकर उनका आर्शीवाद लिया। ऋतिक रौशन ने कहा, “गुरु पूर्णिमा के दिन इतने बड़े गुरु का आशीर्वाद लेकर धन्य हो गया।”

फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में मंगलवार को पटना पहुंचे ऋतिक ने कहा कि उनके जीवन का सबसे बेहतरीन सिनेमा 'सुपर 30' ही है। उन्होंने कहा कि फिल्म में न केवल आनंद की भूमिका निभाना बड़ी बात है, बल्कि उनसे इस दौरान काफी कुछ सीखने को मिला।

ऋतिक ने कहा, “संघर्ष के दिनों में जीवन जीने की कला और खराब स्थिति से खुद को उबारना आंनद सर से सीखा जा सकता है। आज मैं अपने दोनों बेटों को भी आनंद सर से सीखने को कहता हूं।” इस दौरान बिहार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैंने बिहारी भाषा सीखने में काफी मेहनत की। बिहार आकर मैं धन्य हो गया। मुझे महसूस होता है कि पिछले जन्म में बिहारी था।"

इस मौके पर मौजूद आनंद कुमार ने ऋतिक रौशन के अभिनय की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “ऋतिक ने आनंद की जीवनी को जीवंत कर दिया है। फिल्म देखकर खुद भावुक हो जाता हूं।” फिल्म ‘सुपर 30’ बीते शुक्रवार को पूरे देश में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। बीते 4 दिन में फिल्म ने 57 करोड़ की कमाई कर ली है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • कुलगाम में मजदूरों की हत्या मानवता विरोधी कृत्य, आतंकियों को मिले सख्त से सख्त सजा: प्रियंका गांधी

  • ,
  • 1 अगस्त से ITR, बैंकिंग, LPG और क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े कई अहम वित्तीय बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी