सिनेमा

फिल्म ‘परिंदा’ की शूटिंग के दौरान अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को जड़े थे 17 थप्पड़

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा  कि अनिल को थप्पड़ मारने वाले एक दृश्य को लेकर निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा संतुष्ट नहीं थे। अनिल कपूर को लगातार रीटेक कराते रहे क्योंकि वह सब कुछ एकदम सही चाहते थे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  अभिनेता अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने वर्ष 1989 की फिल्म ‘परिंदा’ की शूटिंग के दौरान सह-कलाकार अनिल कपूर को 17 बार थप्पड़ जड़े थे। कलर्स इनफिनिटी चैनल पर ‘बीएफएफस विद वोग’ के आगामी एपिसोड में जैकी श्रॉफ से अनिल के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछा गया था।

उन्होंने कहा, “अनिल को थप्पड़ मारने वाले एक दृश्य को लेकर निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा संतुष्ट नहीं थे लेकिन अनिल कपूर को लगातार रीटेक कराते रहे क्योंकि वह सब कुछ एकदम सही चाहते थे।”

उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें 17 चांटे जड़े, लेकिन यह इतने जोरदार नहीं थे कि अनिल कपूर गिर जाते।”

अभिनेता जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने फिल्म ‘राम लखन’, ‘1942: अ लव स्टोरी’ और ‘कभी ना कभी’ फिल्मों में भी साथ नजर आ चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • 'रांची में 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्रों पर नहीं हुआ बल प्रयोग', JMM ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो