सिनेमा

पीएम मोदी की बायोपिक के पोस्टर में अपना नाम देख भड़के जावेद अख्तर, लगाया फर्जीवाड़े का आरोप

जावेद अख्तर ने ट्वीट कर इससे संबंधित सबूत भी दिए हैं। उनका कहना है कि पोस्टर में अपना नाम देखकर वो हैरान रह गए। अख्तर ने पोस्टर का फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है, “मैं इस फिल्म के पोस्टर में अपना नाम देखकर हैरान हूं, जबकि मैंने इस फिल्म के लिए कोई गीत नहीं लिखा है।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिदंगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर आने के बाद ही विवाद शुरू हो गया है। दरअसल गीतकार जावेद अख्तर का कहना है कि ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ फिल्म में उन्होंने कोई गीत नहीं लिखा है, लेकिन फिल्म के पोस्टर में उनका नाम बतौर गीतकार लिखा हुआ है।

Published: undefined

जावेद अख्तर ने ट्वीट कर इससे संबंधित सबूत भी दिए हैं। उनका कहना है कि पोस्टर में अपना नाम देखकर वो हैरान रह गए। अख्तर ने पोस्टर का फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है, “मैं इस फिल्म के पोस्टर में अपना नाम देखकर हैरान हूं, जबकि मैंने इस फिल्म के लिए कोई गीत नहीं लिखा है।”

Published: undefined

74 वर्षीय अख्तर ने क्रेडिट्स का जो फोटो शेयर किया, उसमें उनके अलावा गीतकारों में प्रसून जोशी, समीर, अभेन्द्र कुमार उपाध्याय, सारदा, पैरी जी और लवराज के नाम भी हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवर पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर बुधवार को जारी किया गया था। यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी की भूमिका में हैं। वहीं इस फिल्म का निर्देशन उमंक कुमार ने किया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 श्रद्धालुओं की मौत, पांच जिंदा जले

  • ,
  • पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार! बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमलों का दावा

  • ,
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक छह जुलाई को होने की संभावना, भविष्य की रणनीति पर होगा विचार