सिनेमा

सिनेजीवन: कनिका की तीसरी कोरोना  रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव और सेल्फ क्वारंटाइन में करीना, करिश्मा, मलाइका

लखनऊ के अस्पताल में भर्ती सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस जांच तीसरी बार भी पॉजिटिव आई है और सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तीसरी बार भी कोरोना पॉजिटिव निकलीं सिंगर कनिका कपूर

लखनऊ के अस्पताल में भर्ती सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस जांच तीसरी बार भी पॉजिटिव आई है। यानि की उन्हें अभी और भी कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहना पड़ेगा। बता दें, 9 मार्च को लंदन से वापस लौटीं कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव है। कनिका कपूर के संपर्क में आए अब तक 66 लोगों को कोरोना रिजल्ट निगेटिव आया है, जिनमें वसुधंरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हैं। कनिका फिलहाल लखनऊ के PGI के quarantine cell में है। रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में कनिका कपूर की देखभाल के लिए हर समय एक नर्स तैनात रहती है। चार-चार घंटे पर नर्सो की शिफ्ट बदलती है। यानी एक दिन में छह नर्सें ड्यूटी कर रही हैं।

Published: undefined

फोटो: सोशल मीडिया

हीरोपंती 2 को लेकर टाइगर श्रॉफ का बड़ा खुलासा

सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ हाल ही में फिल्म बागी 3 में नजर आए थे और एक बहुत बड़ा धमाका किया था। इस समय वो फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में बात करते हुए टाइगर श्रॉफ ने हीरोपंती 2 को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होने कहा था कि इस फिल्म की शूटिंग शुरु होगी जैसे ही कोरोना वायरस का असर खत्म होगा। इसके अलावा उन्होने कहा था कि फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ही प्रोड्यूस करने वाले हैं। टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत हीरोपंती से की थी और इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में कृति सैनन नजर आईं थीँ। इस फिल्म का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया था।

Published: undefined

फोटो: सोशल मीडिया

सुनील ग्रोवर ने जीवन के मुश्किल पल साझा किए

कॉमेडियन व अभिनेता सुनील ग्रोवर लंबे समय से लोगों को अपने मजाकिया अंदाज से हंसाते रहे हैं, लेकिन उन्होंने हाल ही में अपने जीवन के भावुक व मुश्किल पलों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कॉमेडियन भी बाकी लोगों की तरह ही होते हैं, उनके जीवन में भी उतार-चढ़ाव के पल आते हैं। सुनील ने आईएएनएस से कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप प्रत्येक अनुभव से सीखें। मैंने अपने पिता को अपने सपनों को पूरा करने को लेकर हर दिन संघर्ष करते देखा है और साथ ही उन्होंने मुझे सिखाया है कि कभी भी खुद का साथ मत छोड़ना।"उन्होंने आगे कहा, "जब मैं इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहा था, तो मुझे पता चला कि यहां मेरे जैसे कई लोग हैं, जो अपने शहर के 'सुपरस्टार' थे और यहां (मुंबई में) 'संघर्ष' कर रहे थे। लेकिन मैंने खुद को शांत रखा और खुद पर विश्वास किया। मैंने इंडस्ट्री में काम के लिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश की। जल्द ही मुझे काम मिलना शुरू हो गया और मुझे एहसास हुआ कि मैं कितना भाग्यशाली था।"

Published: undefined

फोटो: सोशल मीडिया

लॉकडाउन के बीच गुड़ी पड़वा, विडंबना : सोनाली बेंद्रे

महाराष्ट्रियन बुधवार को गुड़ी पड़वा के पर्व के साथ नए साल का जश्न मना रहे हैं। इस अवसर पर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की मिलीजुली भावनाएं हैं, यह पर्व कोरोनोवायरस प्रकोप के मद्देनजर 21 दिन के लॉकडाउन की शुरुआत के साथ पड़ा है। सोनाली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हैप्पी गुड़ी पड़वा .. यह विडंबना है कि नया साल 21 दिनों की लॉकडाउन की शुरुआत के साथ पड़ा है.. लेकिन किसी न किसी रूप में यह एक संकेत है कि हमें क्या करने की आवश्यकता है।" उन्होंने आगे लिखा, "आत्मनिरीक्षण करें और भविष्य की ओर देखें।"

Published: undefined

सेल्फ-क्वॉरेंटाइन में करीना, करिश्मा, मलाइका

सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा इन चारों के बीच दोस्ती की झलक अकसर देखने को मिलती है। करीना ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के एक कोलाज को साझा किया है, जिसमें उनकी गर्ल गैंग -करिश्मा, मलाइका, अमृता और मलिका भट्ट- सेल्फ क्वॉरेंटाइन में रहते हुए आंखें मूंदकर आराम फरमा रही है। करीना ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "साथ आराम फरमा रहे दोस्तों का यह साथ हमेशा बना रहे।"

Published: undefined

फोटो: सोशल मीडिया

करीना ने जब से सोशल मीडिया पर दस्तक दी है, तब से वह अपनी जिंदगी की झलकियां अपने प्रशंसकों संग बांटती रहती हैं। अभिनय की बात करें, तो करीना हाल ही में 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान जैसे कलाकार भी थे।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, कहा- प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य होने पर आश्चर्य है : दिग्विजय सिंह

  • ,
  • खेल: जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस कर रहे किशन और अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है IPL

  • ,
  • वैश्विक भुखमरी पर UN का अलर्ट: 13 हॉटस्पॉट देशों में हालात बेकाबू, लाखों लोगों पर मंडराया भुखमरी का साया

  • ,
  • सिनेजीवन: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 के निर्माता को हाईकोर्ट का नोटिस और AI से बनी फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं प्रीति जिंटा