
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लेकर फैंस जिस समय का इंतजार कर रहे थे वो घड़ी पास आ गई है। जी हां 6 फरवरी को कियारा और सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे मुंबई से हजारो किलोमीटर दूर जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में रॉयल वेडिंग कर रहे हैं। अब तक शादी को लेकर तरह तरह की खबरे सामने आई थी, शादी को लेकर भी सिद्धार्थ कियारा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया था, लेकिन इन सबके बीच कियारा आडवाणी को कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। खबरों की मानें तो वो घरवालों के साथ जैसलमेर रवाना हो गई हैं।
Published: undefined
कियारा आडवाणी एयरपोर्ट पर ऑल व्हाइट जंपसूट में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने पिंक कलर का एक शॉल भी कैरी किया था। एयरपोर्ट पर कियारा के साथ के उनके कुछ रिश्तेदार भी नजर आए। हालांकि अभी तक सिद्धार्थ के परिवार को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें, कियारा और सिद्धार्थ ने अभी तक अपनी शादी की खबर को कन्फर्म नहीं किया है। लेकिन कियारा आज पैप्स को स्माइल देतीं नजर आईं।
रिपोर्ट के मुताबिक, वीना नागदा, कियारा के हाथों में शादी की मेहंदी लगाएंगी। उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह राजस्थान के लिए रवाना हो रही है जहां सिद्धार्थ और कियारा का वेडिंग वेन्यू है। वीना नागदा फेमस महेंदी आर्टिस्ट हैं। कियारा से पहले वह कई बॉलीवुड सेलेब्स के हाथों में मेहंदी लगा चुकी हैं।
Published: undefined
आपको बता दें, स्टार कपल इस शादी में गिने चुने मेहमान ही बुला रहा है और अपनी शादी को एक इंटीमेट अफेयर ही रखना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके परिवार के अलावा, इंडस्ट्री के कई फ्रेंड्स भी इस शादी में शामिल होंगे। कियारा के आरसी 15 के सह-कलाकार राम चरण, साथ ही कबीर सिंह के सह-कलाकार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत भव्य समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो लेटेस्ट अपडेट में कपल ने होटल के सभी मेहमानों और स्टाफ से रिक्वेस्ट की है कि वे शादी की कोई भी फोटो और वीडियो पोस्ट न करें। उन्होंने आयोजकों से उनकी मांगों का सख्ती से पालन करने को कहा है। कथित तौर पर, सिड और कियारा ने अपनी शादी में मेहमानों और अन्य लोगों से कोई भी फोटो या वीडियो पोस्ट करने से बचने के लिए कहा है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined