सिनेमा

मुंबई में पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, कई सितारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

देशभक्ति की भावना से भरी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। शनिवार को फूलों से सजे वाहन में पार्थिव शरीर को श्मशान पहुंचाया गया, जहां बेटे कुणाल गोस्वामी ने दिवंगत सितारे को मुखाग्नि दी।

मुंबई में पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, कई सितारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
मुंबई में पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, कई सितारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई फोटोः सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा के ‘भारत कुमार’ यानी मनोज कुमार का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें इक्कीस तोपों की सलामी दी गई। दिवंगत अभिनेता के अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान, अरबाज खान, रजा मुराद, सुभाष घई समेत फिल्म जगत के कई दिग्गज पहुंचे और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। मनोज कुमार पिछले कुछ हफ्तों से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे, जहां शुक्रवार तड़के उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

अंतिम संस्कार में पहुंचे अभिनेता जायद खान ने कहा, “मनोज कुमार जी का भारतीय फिल्म जगत में एक शानदार इतिहास है। वह एक ऐसे सितारे हैं जो वास्तव में एक स्टार कैसा होता है, मानवता कैसी होती है? इसका उदाहरण छोड़कर गए हैं। लोगों के दिलों में बसने के लिए क्या कर्म करने होते हैं, उन्होंने हमें यही बताया है। हम यही चाहते हैं कि आगे भी कई मनोज कुमार हों और देश का मान बढ़ाएं। मेरे वालिद साहब (संजय खान) और मनोज जी के बीच खास रिश्ता था।"

अंतिम संस्कार में पहुंचे अभिनेता बिंदू दारा सिंह ने कहा, “मनोज कुमार लीजेंड हैं। भारत की आन-बान-शान, सब कुछ हैं। उन्होंने देश को फिल्म जगत को अपने खूबसूरत और शानदार 87 वर्ष दिए। उन्होंने इज्जत कमाई, प्यार कमाया, दौलत कमाई, शोहरत कमाई।” मनोज कुमार के बारे में बिंदू ने आगे बताया, “एक दिन सभी को जाना है। उनकी अंतिम पांच-छह साल तकलीफ भरी रहीं। हालांकि, वह शांति से चले गए। वह हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

देशभक्ति की भावना से भरी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे मनोज जी के पार्थिव शरीर को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास लाया गया। जहां अंतिम संस्कार और प्रार्थना की गई। फिर फूलों से सजे वाहन में पार्थिव शरीर को श्मशान पहुंचाया गया, जहां बेटे कुणाल गोस्वामी ने मुखाग्नि दी।

बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि अभिनेता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मनोज कुमार को 21 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुणाल गोस्वामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान पिता की तकलीफ साझा की थी। उन्होंने कहा कि अभिनेता मनोज कुमार 2 से 3 सप्ताह से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। मनोज कुमार की फिल्मों के बारे में कुणाल गोस्वामी ने कहा कि उनकी फिल्में उस दौर में भी प्रासंगिक थीं और आगे भी रहेंगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?