सिनेमा

सिनेजीवन: माधुरी दीक्षित को पड़ी थी बेंत से मार और सामंथा के घर गूंजी किलकारी

माधुरी के स्कूल के दिनों से जुड़ा यह किस्सा तब सामने आया, जब शो में पुणे की कंटेस्टेंट अमृता डाले ने उनसे उनकी पढ़ाई और बचपन के बारे में सवाल पूछने शुरू किए। सामंथा रुथ प्रभु और फिल्म निर्माता राज निदिमोरु के माता-पिता बनने की खबर सामने आई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

स्कूल में माधुरी दीक्षित को पड़ी थी बेंत से मार, गणित की क्लास के नाम से भी लगता था डर

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी शानदार अदाकारी और डांस के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, लेकिन स्कूल के दिनों में वह भी आम बच्चों की तरह शरारतें किया करती थीं। हाल ही में एक क्विज शो के दौरान माधुरी ने अपने स्कूल से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया।

उन्होंने बताया कि एक बार क्लास में खूब हंगामा करने पर टीचर ने उन्हें और उनके साथियों को बेंत से मारा था। अभिनेत्री ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि बेंत की पहली मार पड़ने के बाद कुछ सेकंड तक दर्द का एहसास नहीं होता, लेकिन फिर तेज दर्द शुरू होता है।

माधुरी के स्कूल के दिनों से जुड़ा यह किस्सा तब सामने आया, जब शो में पुणे की कंटेस्टेंट अमृता डाले ने उनसे उनकी पढ़ाई और बचपन के बारे में सवाल पूछने शुरू किए। अमृता ने अभिनेत्री से पूछा कि क्या कभी स्कूल में किसी टीचर ने उन्हें सजा दी थी? इस पर माधुरी ने हंसते हुए बताया कि उनके साथ ऐसा एक बार हुआ था।

 माधुरी ने घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, ''हां, एक बार ऐसा हुआ था। हमने स्कूल में इतना हंगामा किया कि टीचर गुस्सा हो गईं। वह बेंत लेकर क्लास में आईं और हम सभी को एक-एक बार मारा। जब पहली बार बेंत पड़ती है, तो करीब दो सेकंड तक कुछ महसूस नहीं होता। वह जगह सुन्न हो जाती है और फिर कुछ सेकंड बाद दर्द शुरू होता है।''

इस दौरान माधुरी ने बेंत पड़ने की आवाज की नकल करके भी दिखाई, जिससे वहां मौजूद लोग हंसने लगे।

सामंथा के घर गूंजी किलकारी, पति राज के साथ शेयर की खुशखबरी   

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फिल्म निर्माता राज निदिमोरु के माता-पिता बनने की खबर सामने आई है। शुक्रवार को सामंथा ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह खुशखबरी साझा की। उनके इस ऐलान के बाद शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी हैं।

 सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक तस्वीर साझा की, जिसमें नवजात शिशु की नन्ही उंगलियां उनकी उंगली थामे नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए लिखा, "हमारा प्यारा बेटा देव निदिमोरु। 19.11.2026। हमारे दिल इससे ज्यादा कभी खुश नहीं हुए। - सामंथा और राज।"

 इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकारों ने भी इस जोड़े को माता-पिता बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, हंसिका मोटवानी, संजना गणेशन, अथिया शेट्टी, रकुल प्रीत सिंह, कृति खरबंदा, निमृत कौर और अभिनेता वरुण धवन समेत कई कलाकारों ने कमेंट सेक्शन में बधाई दी।

सोशल मीडिया से ब्रेक लेना चाहते हैं कुणाल कपूर, किताबें पढ़ने की जताई इच्छा

अभिनेता कुणाल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने विचार शेयर करते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि वह अपना समय सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करने की जगह किताबें पढ़ने में बिताना ज्यादा पसंद करने लगे हैं।

अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से टेक्नोलॉजी, साइंस और थ्रिलर पर आधारित किताबों के नाम पूछे।

कुणाल कपूर लिखते हैं, "मैं ज्यादा समय पढ़ने में बिताना चाहता हूं और कम समय स्क्रॉल करने में। ये थोड़ा अजीब है कि मैं ये बात उसी ऐप पर पूछ रहा हूं, जिससे मैं दूर होना चाहता हूं। मुझे अच्छी किताबों के बारे में बताएं, ज्यादातर टेक्नोलॉजी और साइंस-फिक्शन पर आधारित ऐसी थ्रिलर किताबें, जिन्हें एक बार शुरू करने के बाद रख न सकूं। आप सभी के सुझावों का मैं स्वागत है।"

अभिनेता कुणाल कपूर की बात करें तो उन्होंने जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: भाग एक' में स्वर्ग के राजा इंद्रदेव का किरदार निभाया है। फिल्म में वह देव-असुर संघर्ष और रावण से जुड़े अहम दृश्यों में दिखाई देते हैं, साथ ही भगवान विष्णु से अवतार लेने का आग्रह करने वाले प्रसंग में भी शामिल हैं।

'सेलिब्रिटी होना फुल टाइम जॉब है', बाबिल खान ने बताया घर से निकलते ही क्यों शुरू हो जाती है ड्यूटी

अभिनेता बाबिल खान ने हाल ही में सेलिब्रिटी लाइफ से जुड़ी चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि स्टारडम सिर्फ फिल्मों और कैमरे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ हर वक्त एक अलग जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। घर से बाहर कदम रखते ही उन्हें एक अभिनेता के साथ-साथ सेलिब्रिटी की भूमिका भी निभानी पड़ती है। 

बाबिल ने बताया कि कैसे वह अपने निजी जीवन, अभिनय और लोगों की उम्मीदों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं।

इस बारे में बात करते हुए बाबिल ने कहा, ''सेलिब्रिटी होना एक फुल टाइम जॉब है, इसलिए जैसे ही मैं अपने घर से बाहर निकलता हूं, मैं काम पर होता हूं। मेरा काम यह है कि मैं वहां एक अभिनेता और सेलिब्रिटी, दोनों के तौर पर खुद को कैसे बेहतर बनाता हूं।''

बातचीत के दौरान बाबिल ने अपनी निजी जिंदगी और पब्लिक इमेज के बीच संतुलन बनाने की जरूरत पर भी बात की। उन्होंने कहा, ''लोगों के बीच रहने और पहचाने जाने के साथ इंसान को अपने कंफर्ट जोन का भी ध्यान रखना पड़ता है। एक सेलिब्रिटी के तौर पर बाहर निकलते समय हर चीज को लेकर जागरूक रहना और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना जरूरी हो जाता है।''

उन्होंने कहा, ''मेरे लिए सेलिब्रिटी होना सिर्फ पहचान और लोकप्रियता तक सीमित नहीं है। एक कलाकार के रूप में खुद को बेहतर बनाने के साथ-साथ मुझे अपनी पब्लिक लाइफ में भी अपनी जिम्मेदारियों का ध्यान रखना पड़ता है। मैं अपनी निजी जिंदगी और लोगों की उम्मीदों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाना चाहता हूं, जिसमें मैं अपने काम के साथ खुद को भी समय दे सकूं।''

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वज्र' में विलेन बनेंगे मोहित मलिक, पहली बार पर्दे पर होगा दोनों का आमना-सामना

अभिनेता मोहित मलिक एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शकों को चौंकाने की तैयारी में हैं। इसी कड़ी में वह अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'वज्र' में नजर आएंगे। वह विलेन की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म में पहली बार मोहित और टाइगर श्रॉफ एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म 'वज्र' में मोहित मलिक नेगेटिव किरदार निभाने वाले हैं। महावीर जैन के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का निर्देशन राम माधवानी कर रहे हैं। फिलहाल मोहित के किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी में उनकी भूमिका काफी अहम होगी। फिल्म की शूटिंग जापान में की जाएगी।

प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ''मोहित का 'वज्र' में काफी दिलचस्प किरदार है। वह टाइगर श्रॉफ के सामने विलेन की भूमिका निभाएंगे। यह ऐसा रोल है, जिसके जरिए उन्हें बतौर अभिनेता एक अलग तरह का किरदार निभाने का मौका मिलेगा।''

सूत्र ने आगे कहा, ''बिरजू लोहार के बाद यह मोहित का एक और अलग तरह का किरदार होगा। पहली बार मोहित और टाइगर को एक साथ पर्दे पर देखना दिलचस्प होगा, खासकर ऐसी फिल्म में जिसकी कहानी एक्शन के इर्द-गिर्द घूमती है।''

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को तगड़ा झटका, CM भजनलाल के गृह जिले में 31 में से 21 सीटें जीती कांग्रेस

  • ,
  • Cyclone Akvan: चक्रवात 'अकवान' ने बदली चाल या कुछ बड़ा होने वाला है? ओडिशा में मूसलाधार बारिश से दहशत!

  • ,
  • जंतर-मंतर के डी-नोटिफिकेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जवाबी हलफनामा के लिए एक सप्ताह का समय

  • ,
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को मिली सुरक्षा 27 जनवरी तक बढ़ाई, न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी पर लगाई फटकार

  • ,
  • क्या आपके पास भी है वीजा या मास्टरकार्ड? बड़े साइबर हमले में लीक हुआ ग्राहकों का डेटा, जानें आपके खाते पर क्या होगा असर