
सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म 'जेलर' में उनकी धमाकेदार एंट्री पर उनके प्रशंसक खुशी के मारे बेकाबू हो गए। इसके बाद मुंबई के एक थिएटर में फिल्म का प्रदर्शन राेक देना पड़ा। फिल्म की कहानी मुथुवेल पांडियन पर आधारित है, जो एक साधारण दिखने वाला पारिवारिक व्यक्ति और पूर्व जेलर है। वह जेल में खूंखार गैंगस्टर से निपटता है।
Published: undefined
मुंबई के इस थिएटर में मौजूद एक प्रशंसक ने घटना का वीडियो बना लिया, जिसे उसने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया। इसमें दिख रहा है कि स्क्रीन पर 72 वर्षीय स्टाइलिश सुपरस्टार रजनीकांत की एंट्री से लोग अचानक खड़े हो गए और जोर-जोर से तालियां बजाना शुरू कर दिया, जिसके बाद फिल्म अचानक रोक दी गई।
Published: undefined
दक्षिण भारतीय सिनेमा ने हाल के वर्षों में हिंदी बेल्ट में काफी लोकप्रियता हासिल की है, हालांकि मुंबई के एक थिएटर में रजनीकांत के लिए ऐसा प्यार देखने लायक था। फिल्म में जैकी श्रॉफ, मोहनलाल, राम्या कृष्णन और तमन्ना भाटिया जैसे अन्य बड़े सितारे भी होने के कारण 'जेलर' ने खूूब सराहना बटोरी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined