सिनेमा

‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3’ में संजय दत्त की मां बनेंगी नफीसा अली 

अभिनेत्री नफीसा अली फिल्म ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3’ में संजय दत्त की मां की भूमिका में नजर आएंगी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अभिनेत्री नफीसा अली फिल्म ‘साहेब बीबी और गैंगस्टर 3’ में संजय दत्त की मां की भूमिका में नजर आएंगी। नफीसा ने फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वह शूटिंग को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, ‘फिल्म साहेब बीबी और गैंगस्टर फ्रेंचाइजी में निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के साथ शूटिंग का मुझे बेसब्री से इंतजार है।"

नफीसा के अलावा के अभिनेता कबीर बेदी को संजय के पिता की भूमिका के लिए चुना गया है। हालांकि इस बात को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। ये दूसरी बार होगा जब कबीर, संजय के पिता की भूमिका में दिखेंगे। इससे पहले दोनों ने फिरोज खान की 1992 की एक्शन फिल्म ‘यलगार’ में पिता-पुत्र की भूमिकाएं निभाई थीं।

तिग्मांशु धूलिया निर्देशित 'साहेब बीबी और गैंगस्टर' का पहला सीक्वल 2011 में आया था। जिसमें जिमी शेरगिल, माही गिल और रणदीप हुड्डा प्रमुख भूमिका में थे। इस फिल्म का दूसरा पार्ट 2013 में आया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 Sep 2017, 7:46 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, जंतर-मंतर पहुंच रहे लोगों को हिरासत में लिया गया, मुंबई में भी आज CJP का प्रोटेस्ट

  • ,
  • 'अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं', खड़गे-राहुल ने गांधी जयंती पर उनके सिद्धांतों पर अडिग रहने का संकल्प लिया

  • ,
  • दिल्ली: जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, AAP नेता सौरभ भारद्वाज समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

  • ,
  • Asian Games 2026: लवलीना ने देश को दिलाया 12वां गोल्ड, चीनी मुक्केबाज को हराया, खत्म किया भारत का 12 साल का सूखा

  • ,
  • 'ईरान के साथ युद्ध जल्द होगा खत्म, तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा