सिनेमा

दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को हुई ये बीमारी, हिंदुजा अस्पताल में भर्ती

दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 70 वर्षीय अभिनेता को कथित तौर पर निमोनिया और उनके फेफड़ों में एक पैच का पता चला है। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें मुंबई के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 70 वर्षीय अभिनेता को कथित तौर पर निमोनिया और उनके फेफड़ों में एक पैच का पता चला है। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा है।

अभिनेता के मैनेजर ने बॉम्बे टाइम्स को बताया, वह दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकीय देख रेख में है। उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल लाया गया था। उसके फेफड़ों में एक पैच पाया गया है जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वर्क फ्रंट का बात करें तो नसीरुद्दीन शाह आगामी फिल्म 'मैरिच' में दिखाई देंगे। नवोदित ध्रुव लाठेर द्वारा निर्देशित, 'मैरिच' में तुषार कपूर, अनीता हसनंदानी, राहुल देव और दक्षिण अभिनेत्री सीरत कपूर भी हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में 6 घंटे समय निर्धारित, मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

  • ,
  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल