सिनेमा

जयेंद्र सरस्वती के सम्मान में नहीं जारी हुआ रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ का टीजर, अब 2 मार्च को होगा रिलीज 

कांची पीठ के दिवंगत शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के सम्मान में फिल्म ‘काला’ का टीजर रिलीज एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। फिल्म निर्माता धनुष ने बताया कि अब 2 मार्च को काला का टीजर जारी होगा। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया फिल्म ‘काला’ का टीजर एक दिन के लिए टला 

फिल्म निर्माता धनुष ने बताया कि दिवंगत कांची पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के सम्मान में फिल्म ‘काला’ का टीजर एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस फिल्म का टीजर 1 मार्च को जारी होने वाला था। इस फिल्म में महानायक रजनीकांत प्रमुख भूमिका में हैं।

धनुष ने ट्वीट कर कहा, “सम्मानित जगतगुरु पूज्यश्री जयेंद्र सरस्वती शंकराचार्य के निधन के कारण अब फिल्म ‘काला’ का टीजर 2 मार्च को जारी किया जाएगा। टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों से माफी चाहते हैं।”

Published: undefined

कांची पीठ के शंकाराचार्य जयेंद्र सरस्वती का निधन 28 फरवरी को हो गया था, वह तमिलनाडु के शंकरमट्ठ कांचीपुरम के 69वें मुख्य पुजारी थे।

इसे भी पढ़ें: शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती को कांची कामकोटि पीठ में दी गई महासमाधि, लाखों लोगों ने किए दर्शन

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • MP के रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, 3 लोगों की मौत, 10 घायल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक हलचल थमने से कच्चा तेल 2.1% सस्ता और देश के विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावे मामले से जुड़ी प्राथमिकी ‘धोखा’, बड़े लोगों को बचाया जा रहा : अरविंद केजरीवाल

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में जांच और एफआईआर दर्ज कराकर क्या योगी ने आरएसएस को शर्मिंदगी से बचा लिया?

  • ,
  • पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट ने यूपी में प्रधानों को प्रशासक बनाने पर लगाई रोक, सरकार से मांगा चुनाव का स्पष्ट रोडमैप