सिनेमा

सिनेजीवन: मिसेज कपूर हुईं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर संग लिए सात फेरे और 'भूल भुलैया 2' का टीजर रिलीज

आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूजे के पति-पत्नी बन गए। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रणबीर-आलिया ने सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधे और साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया ' के सीक्वल के चर्चे काफी दिनों से जोरों पर है। आज 'भूल भुलैया 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: रणबीर की पत्नी बनीं आलिया भट्ट

आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूजे के पति-पत्नी बन गए। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रणबीर और आलिया ने सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधे। अब दोनों ऑफिशियली पति और पत्नी बन चुके हैं। रणबीर और आलिया की शादी से पहली फोटो सामने आ गई है। इस फोटो में आलिया के पिता महेश भट्ट और बड़े भाई राहुल भट्ट को देखा जा सकता है। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बेटे रणबीर कपूर की शादी में ऋषि कपूर शारीरिक रूप से भले ही मौजूद ना हों, लेकिन वह तस्वीर के जरिए उन्हें शादी में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि शादी की जगह पर ऋषि कपूर की बड़ी-सी फोटो लगाई गई है। इस फोटो को फूलों से सजाया गया है।

Published: undefined

रणबीर-आलिया की शादी में छाया सैफ-करीना का नवाबी रंग

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन में सबकी नजरें सैफ अली खान और करीना कपूर खान पर टिकी रह गईं। करीना ने पति सैफ के साथ ट्विनिंग की। दोनों ने बेबी पिक कलर की आउटफिट कैरी की हुई थी। स्टाइल स्टेटमेंट को देख हर कोई दंग रह गया। करीना कपूर के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थीं। साड़ी पर सिल्वर कलर का बॉर्डर खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था। इसके अलावा, उनकी सिंपल जूलरी और लाइट मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था। वहीं सैफ ने नेहरू जैकेट और पजामे के साथ पिंक कलर का रॉयल कुर्ता पहना हुआ था। आपको बता दें कि रणबीर-आलिया की शादी की रस्में पाली हिल स्थित आवास वास्तु में हुई। दोनों सितारे 2018 में 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर मिले थे। यहां से ही दोनों के प्यार की शुरूआत हुई। 2020 में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपने रिश्ते की पुष्टि की। 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को रिलीज होगी। यह पहली बार होगा जब दोनों एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।

Published: undefined

फोटो: सोशल मीडिया

इंतजार हुआ खत्म! रिलीज हुआ 'भूल भुलैया 2' का टीजर

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया ' (bhool bhulaiya) के सीक्वल के चर्चे काफी दिनों से जोरों पर है। आज 'भूल भुलैया 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का लुक देखने लायक है वे बिल्कुल पहले वाली 'भूल भुलैया' के अक्षय कुमार जैसे लग रहे हैं। 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट साफ बढ़ती नजर आ रही है। फिल्म को अनीज बज्मी (Anees Bazmee) डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं खबरे हैं कि फिल्म में अक्षय भी कैमियो कर सकते हैं।

Published: undefined

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट से सामने आईं रणवीर-आलिया की तस्वीरें!

सुपरस्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर काफी चर्चा है और फैंस इसके इंतजार में हैं। इस वक्त करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें शूटिंग सेट की कुछ तस्वीरें साझा की गईं हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। सभी जानते हैं कि करण जौहर की फिल्मों में सेट से लेकर स्टार्स के कपड़े तक सबकुछ काफी शानदार रहता है और दिल जीतने वाला होता है। इन तस्वीरों में कपड़े और सेट की सजावट सबकुछ नजर आ रही है। फिल्म की बात करें तो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 5 साल के अंतराल के बाद निर्देशक के रूप में करण जौहर की वापसी होगी। आलिया और रणवीर के अलावा, इसमें धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म पिछले साल फ्लोर पर चली गई थी और 10 फरवरी, 2023 को नाटकीय रूप से रिलीज होने की उम्मीद है। इस बीच, आलिया 15 अप्रैल को बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ मन्नतें मांगने की तैयारी कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined