
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन साल 2024 में कई धमाकेदार फिल्में लेकर आने वाले हैं। अभी तक अजय के फैंस उनकी 'सिंघम अगेन' का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उनकी एक और फिल्म के सीक्वल का ऐलान हो गया है। साल 2018 में आई अजय देवगन की फिल्म 'रेड' ने उस समय काफी धमाका किया था। हर किसी ने उनकी इस मूवी को काफी पसंद किया और इसके साथ ही इसके सीक्वल की डिमांड भी की थी। अब अजय देवगन के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, 'रेड 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट का एलान भी हो चुका है।
टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है 'इंतजार खत्म हुआ। अजय देवगन 'रेड 2' में आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में वापस आ गए हैं। 15 नवंबर, 2024 को बड़े पर्दे पर एक और सच्चा मामला लाने के लिए तैयार हैं।
Published: undefined
सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ मिलकर अपने जन्मदिन के अवसर पर एक शानदार पार्टी ट्रैक 'लव या' जारी किया है। यह म्यूजिक एक लव ट्रैक है और एक इंटरनेशनल सॉन्ग का दावा किया गया है। इससे पहले, दिलजीत ने 2020 में सोशल 50 बिलबोर्ड चार्ट में एंटर किया और 2023 में कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले पहले आर्टिस्ट बने। गाने के बारे में बात करते हुए दिलजीत ने कहा, "जब से मैंने अपनी म्यूजिकल जर्नी शुरू की है, मेरे फैंस ने हर कदम पर मेरा साथ दिया है। यही कारण है कि मैं अपने जीवन के हर बड़े पड़ाव का जश्न उनके साथ मनाना पसंद करता हूं, और इसलिए अपने जन्मदिन पर, मैंने उन्हें स्पेशल ट्रीट के रूप में यह गाना गिफ्ट में देने का फैसला किया। यह सीधे दिल से निकला है और मुझे उम्मीद है कि वे इसे पसंद करेंगे।''
मौनी रॉय ने कहा, "दिलजीत के साथ काम करना सुखद रहा। अपने नाम के अनुरूप, वह अपनी वास्तविक गर्मजोशी और असीमित प्रतिभा से सहजता से दिल जीत लेता है। उनकी आवाज और उपस्थिति ने ट्रैक को इतना खास बना दिया है और मुझे पता है कि यह उनके प्रशंसकों को फिर से उनके प्यार में डाल देगा।'' 'लव या' सारेगामा के लेबल के तहत रिलीज किया गया है।
Published: undefined
सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे और शोएब इब्राहिम अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं और अब एक साथ, उन्होंने 'हम तो हैं कैपचिनो' गाने पर परफॉर्म कर सभी को हंसा दिया। इस सप्ताह की यूनिक चैलेंज 'चार का वार' में, दो सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को अपने कोरियोग्राफरों के साथ जजों फराह खान, अरशद वारसी और मलायका अरोड़ा को इंप्रेस करने के लिए चार लोगों की टीम के रूप में प्रतिस्पर्धा करना होगा। शिव और शोएब अपनी टाइमिंग के साथ एंटरटेनमेंट का स्तर बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फराह ने कहा, ''मेरी हंसी उसी मोमेंट से आई, जब आपने एक्ट शुरू किया था। शुरू से लेकर आखिर तक मेरे चेहरे से मुस्कान नहीं छूटी। क्या परफॉर्म है! और गर्ल्स, तुम माइंड-ब्लोइंग थीं।"
''इस एक्ट में सब कुछ कॉमेडी था, ढेर सारा डांस, इतनी सारी लिफ्टें और आज, शोएब, तुम बहुत अच्छे थे। शिव, आपके भीतर से जो शरारत आती है वह केक, बेकर, बेकरी और बाकी सब कुछ ले लेती है। इस शो में मैंने तुम्हें बहुत डांटा है, लेकिन, अब मैं तुम्हें गले लगाना चाहती हूं।'' शो में छह रोमांचक वाइल्ड कार्ड एंट्रीज अवेज दरबार, धनश्री वर्मा, मनीषा रानी, सागर पारेख, आरजे ग्लेन सलदान्हा और निखिता गांधी भी पेश की गईं। 'झलक दिखला जा' सोनी पर प्रसारित होता है।
Published: undefined
साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'फाइटर' को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। 'फाइटर' के निर्माता इसका तीसरा गाना 'हीर आसमानी' भी जल्द रिलीज करने वाले हैं। ऋतिक रोशन ने 'हीर आसमानी' का टीजर जारी कर इस बात का खुलासा किया है कि यह गाना कब आएगा। ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 'हीर आसमानी' गाने का एक टीजर शेयर किया है। इस गाने में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और करण सिंह ग्रोवर को वायु सेना की वर्दी में दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी टेकऑफ के लिए तैयार होते दिख रहे हैं।
गाने का टीजर जारी करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि 'जमीन वालों को समझ नहीं आनी.. मेरी 'हीर आसमानी'। बता दें कि यह पूरा गाना 8 जनवरी, 2024 को रिलीज होगा। फाइटर का संगीत विशाल-शेखर की जोड़ी ने तैयार किया है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा 'फाइटर' में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज समेत कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं। फाइटर' मूवी में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर 'शमशेर पठानिया' का किरदार निभाया है, जिन्हें पैटी के नाम से भी जाना जाएगा।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined