
सलमान खान की बहन अर्पिता और उनके पति व अभिनेता आयुष शर्मा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। खबर की पुष्टि आयुष ने आईफा अवॉर्डस 2019 में ग्रीन कार्पेट पर मीडिया से मुखातिब होने के दौरान की।
आयुष ने कहा, "मेरा मानना है कि नए मेहमान की आने की खुशी हमेशा से उत्साहित करने वाला पल होता है। अर्पिता और मैं दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। हमारा सफर शानदार रहा है, ऐसे में एक बार फिर से एक नया सफर शुरू होने वाला है। हम बच्चे के आने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।"
Published: undefined
आयुष और अर्पिता ने 18 नवंबर 2014 में शादी की थी। यह दंपति 30 मार्च 2016 को एक बच्चे के माता पिता बने, जिसका नाम उन्होंने आहिल रखा है। हाल फिलहाल ऐसी खबर उड़ रही थी कि दोनों एक बार फिर से माता-पिता बनने वाले हैं, जिसके बाद बुधवार को आयुष ने उन सभी अटकलों को सही करार देते हुए खबर की पुष्टि की।
Published: undefined
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आईफा) अवार्डस में शिकरत करने के लिए अभिनेत्री नीना गुप्ता ने लंबे गाउन और नुकीले हील्स को ही नहीं चुना, बल्कि वह नियॉन कलर की एक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए पैरों में उन्होंने स्नीकर्स पहना। लोग नीना के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
Published: undefined
नीना की डिजाइनर बेटी मसाबा ने बुधवार की रात इंस्टाग्राम पर अपनी मां की तस्वीर पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, "मुझे गाउन नहीं चाहिए और हील्स का शौक तो है ही नहीं।"
Published: undefined
नीना ने भी इस आउटफिट में अपनी एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "लौट के बुद्धू घर को आए।" नीना की इस तस्वीर को देखकर लोग हॉटी, प्रिटी, सिंपली सेक्सी जैसे कमेंट्स कर रहे हैं।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined