किये जाने की घटना सामने आई है। इन्हीं घटनाओं पर सलमान खान का गुस्सा फूटा है और उन्होंने एक वीडियो मैसेज शेयर किया है। वीडियो मैसेज में सलमान खान ने कहा कि, चंद जोकरों की वजह से ये बीमारी फैल ही है, इन चंद जोकरों की वजह से पूरा हिंदुस्तान घर पर है। बता दें, इस दमदार मैसेज के लिए सेलिब्रिटीज और फैंस सलमान खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में सलमान खान ने कहा, "अब जिंदगी का बिग बॉस शुरू हो गया है। ये कोरोना, कोविड-19, पहले ऐसा लगा कि फ्लू है खत्म हो जाएगा, लेकिन स्थिति अब और भी गंभीर हो गई है। मैं और मेरा परिवार यहां फॉर्महाउस में मौजूद हैं और हम सबने नियम बना लिया है कि उनके फार्म हाउस पर आ सकता है और न ही कोई बाहर जा सकता है।
ताजा जानकारी की मानें तो अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म अला वैकुंठपुरमलो के रीमेक में कार्तिक आर्यन दिखाई देंगे। 2020 के शुरुआत में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई धमाकेदार रिकॉर्ड बनाए हैं। लिहाजा, प्रोड्यूर्स के बीच इसकी हिंदी राइट्स को लेकर रेस लग गई थी। अब खबर आई है कि फिल्म का हिंदी रीमेक फाइनल हैं और अल्लू अर्जुन वाले किरदार में कार्तिक होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म की हिंदी रीमेक के लिए एस राधा कृष्णा के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म में इस बार बतौर एक्टर कार्तिक आर्यन और निर्देशन के लिए रोहित धवन का नाम फाइनल किया गया है। यह भी बता दें कि, इससे पहले रोहित धवन इस फिल्म के लिए अपने भाई वरुण धवन को साइन करना चाहते थे, लेकिन बाद में मेकर्स ने कार्तिक आर्यन के नाम पर मुहर लगाई है।
सुपरस्टार सलमान खान इस समय भले ही लॉकडाउन के दौरान अपने फॉर्म हाउस में समय बिता रहे हैं लेकिन इसके पहले वो फिल्म राधे की शूटिंग में बिजी थे और फिल्म ईद 2020 के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब जो हालात हैं उससे नहीं लग रहा है कि सलमान खान की राधे इस ईद के मौके पर धमाका कर पाएगी। इसके अलावा इस समय सलमान खान की एक धमाकेदार तस्वीर फिल्म के शूटिंग सेट से वायरल हो रही है। इस फोटो में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और ये एक्शन शूट लग रहा है। लेकिन सलमान खान की फिल्म ईद पर नहीं आएगी ये फैंस के लिए तगड़ा झटका है। अफवाहों की मानें तो सलमान खान की फिल्म राधे ईद में नहीं बल्कि बकरीद में रिलीज होगी।
कोरोना वायरस के चलते भले ही हिंदी सिनेमा अभी मुश्किल दौर से गुजर रहा है लेकिन फिल्ममेकर्स लगातार चीजों को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जो कि जल्द ही फिल्म भुज में काम करते नजर आएंगे उनके पास अभी एक और प्रोजेक्ट है जिसे लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म का नाम है चाणक्य और इस कमाल की पीरियड ड्रामा फिल्म में अजय देवगन चाणक्य का किरदार निभाते नजर आएंगे। अजय देवगन ने इस फिल्म के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी है और संभव है कि वह जल्द ही इस फिल्म के लिए अपना सिर शेव करा लें। चाणक्य की शिक्षाओं को देश पिछले कई दशकों से पढ़ता आ रहा है और क्योंकि उन पर कई टीवी शोज बन चुके हैं इसलिए लोगों के जहन में चाणक्य की छवि साफ है। मस्तक पर चंदन, गेरुआ वस्त्र और गंजे सिर पर पीछे की ओर एक लंबी शिखा। इस लुक में अजय को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्ल गैंग की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसमें करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा शामिल हैं। चूंकि कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन को सरकार की ओर से तीन मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है, ऐसे में करीना को इतने लंबे समय तक के लिए अपनी गर्ल गैंग से दूरी सता रही है। इस तस्वीर में ये चारों अभिनेत्रियां आंखों में चश्मा लगाए बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में चलती नजर आ रही हैं। करीना ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "इतने लंबे समय तक के लिए अपनी गर्ल गैंग से दूर रहने में वाकई में बेहद मुश्किल हो रही है।"
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए