बॉलीवुड में धमाकेदार अंदाज में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह का घर छोड़ दिया है। चौंकिए मत, घर छोडने की पीछे कोई मनमुटाव नहीं बल्कि सारा अली खान ने अपने लिए नया मकान ले लिया हैं। इसलिए उन्होंने अपनी मां का घर छोड़कर खुद के लिए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं। हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘सिम्बा’ में नजर आई थीं और ये उनकी दूसरी हिट फिल्म थी। इससे पहले फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू किया था और यह फिल्म भी हिट रही थी।
Published: undefined
फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की है। जिसमें वह उनके नए घर में बैठे हुए नजर आ रही हैं और साथ ही उनके आसपास उनका सामान दिख रहा है, जिसे वह बॉक्स से निकालती नजर आ रही हैं।
Published: undefined
दरअसल, बीते दिनों से ऐसी खबर आ रही थी सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह का घर छोड़ दिया है और अकेले रहने जा रही है। लेकिन अब इन अफवाहों पर खुद सारा अली खान ने ही मोहर लगा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। सारा अली खान ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, “यहां एक नई शुरुआत”। बता दें कि इससे पहले सारा की एक और फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वो गाड़ी में सामान रखती हुई नजर आई थीं।
Published: undefined
गौरतलब है कि सारा अली खान ने 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ से सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट बी-टाउन में डेब्यू किया। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं सारा अली खान की दूसरी फिल्म ‘सिम्बा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined