सिनेमा

बर्थडे पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, कहा- डर नहीं, दहशत हूं...

शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' का शानदार टीजर रिलीज कर दिया है। 1 मिनट 12 सेकंड के टीजर में उन्हें जबरदस्त एक्शन करते देखा गया है। टीजर में 'डर नहीं, दहशत हूं, सौ देश में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम, 'किंग''।

फोटो: ians
फोटो: ians 

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं और देश के कोने-कोने से एक्टर को बधाई मिल रही है। अपने खास दिन पर शाहरुख ने फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'किंग' का टीजर रिलीज कर दिया है।

फिल्म का टीजर इतना शानदार है कि एक्टर के लुक और एक्शन से नजर हटा पाना मुश्किल हो रहा है। टीजर देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' का शानदार टीजर रिलीज कर दिया है। 1 मिनट 12 सेकंड के टीजर में उन्हें जबरदस्त एक्शन करते देखा गया है, और टीजर में इस्तेमाल किए गए डायलॉग किरदार की पर्सनैलिटी को और निखार रहे हैं। टीजर में 'डर नहीं, दहशत हूं, सौ देश में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम, 'किंग'' जैसे दमदार डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है।

टीजर में शाहरुख जेल से पूरे स्वैग के साथ बाहर निकलते भी दिख रहे हैं। कुल मिलाकर फिल्म में एक्टर का भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा, लेकिन इसके लिए फैंस को अगले साल का इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म 2026 में रिलीज होगी। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।

फिल्म 'किंग' थोड़ी-थोड़ी 'डॉन' फिल्म की वाइब दे रही है, जिसमें एक्टर ने डॉन बनकर पूरी दुनिया पर राज किया था लेकिन अब वो किंग बनकर छाने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक उनके किरदार और फिल्म की कहानी की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

शाहरुख खान ने टीजर शेयर कर लिखा, "सौ देश में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम 'किंग'। टाइटल रिवील हो गया है, यह शो का टाइम है! 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

सोशल मीडिया पर टीजर आते ही छा गया है और फैंस एक्टर के लुक के स्क्रीनशॉट वायरल कर रहे हैं। शाहरुख खान को पहले से ही बॉलीवुड में किंग खान का टाइटल मिला है, और अब फिल्म लाकर वे इस टाइटल को यादगार बना रहे हैं।

बर्थडे के दिन फिल्म का टीजर रिलीज करना एक्टर के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का जलवा देखने को मिल रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला