सिनेमा

सुशांत के साथ 3 साल रहे शख्स ने किए कई सनसनीखेज खुलासे, बताया कब क्या हुआ!

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनसे काफी करीब से जुड़े लोग उनकी संदेहास्पद मौत के दो महीने बाद भी सनसनीखेज खुलासे कर रहे हैं। इसी तरह का एक खुलासा सुशांत के पूर्व कुक (रसोइए) अशोक कुमार खासू ने किया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनसे काफी करीब से जुड़े लोग उनकी संदेहास्पद मौत के दो महीने बाद भी सनसनीखेज खुलासे कर रहे हैं। इसी तरह का एक खुलासा सुशांत के पूर्व कुक (रसोइए) अशोक कुमार खासू ने किया है। खासू का कहना है कि भैया (सुशांत) के डिप्रेशन में जाने की बात उन्होंने कभी नहीं सुनी।

Published: 12 Aug 2020, 5:45 PM IST

नेपाल के लुम्बीनी के निवासी अशोक तीन साल (2016-2019) तक सुशांत के साथ रहे। यही नहीं रिया चक्रवर्ती के सुशांत के जीवन में आने के बाद भी वह पांच महीनों तक सुशांत के कुक रहे। अशोक 2016 से 2019 तक जॉगर्स पार्क स्थित लिटिल हाइट्स अपार्टमेंट और कैप्री हाइट्स अपार्टमेंट में सुशांत के साथ रहे।

अशोक ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत जैसा सख्त कभी डिप्रेशन में जा ही नहीं सकता क्योंकि वह बिंदास थे। अशोक ने कहा, "भैया कभी डिप्रेशन में जा ही नहीं सकते। वह इन चीजों से दूर थे। और उनके डिप्रेशन में जाने की बात तो अब सामने आ रही है। मैंने तो ऐसा कभी नहीं सुना। तीन साल तक मैं परछाई की तरह उनके साथ रहा लेकिन मैंने कभी इस तरह का कुछ महसूस नहीं किया। इसमें जरूर कुछ गड़बड़ है।"

Published: 12 Aug 2020, 5:45 PM IST

तीन साल तक सुशांत के खाने पीने का ख्याल रखने वाले अशोक ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि यूरोप टूर के बाद भैया काफी बदल गए थे। अशोक ने कहा, "भैया और रिया अक्टूबर 2019 के पहले सप्ताह में यूरोप टूर पर गए थे। वे 28 अक्टूबर को लौटे थे। लौटने के बाद वह काफी बदल गए थे। तब मैं उनके साथ नहीं था लेकिन उनका केयर करने वाला नीरज और उनका नया कुक (जिसे रिया ने रखा था) केशव ने बताया कि साहब काफी बदल गए हैं और पहले की तरह जॉली नहीं रह गए हैं।"

अशोक ने यह भी कहा कि इस दौरान उन्होंने सुशांत से फोन पर कई बार सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन सुशांत ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद दिसम्बर-2019 में वह सुशांत की बहन मीतू और प्रियंका के साथ उनसे मिलने जब उनके घर पहुंचे तो सुशांत ने मिलने से इंकार कर दिया।

Published: 12 Aug 2020, 5:45 PM IST

अशोक ने कहा, "यह बड़ा हैरान करने वाला था। सुशांत सर की अपनी बहनों के साथ जिस तरह का रिश्ता था, उसको देखते हुए मैं काफी हैरान था। मीतू दीदी तो रोने लगी थीं। सुशांत सर को जब मीतू दीदी ने मैसेज किया कि भाई हम मुम्बई में हैं और तुमसे मिलना चाहते हैं तो उन्होंने मैसेज का जवाब मैसेज से ही दिया और कहा कि अभी मैं मीटिंग में व्यस्त हूं और मिल नहीं सकता। जबकि उस समय सुशांत सर के पास कोई भी नया प्रोजेक्ट नहीं था। दिल बेचारा पूरा हो चुका था और आगे किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं चल रहा था।"

अशोक ने बताया कि प्रिंयका ने हालांकि जनवरी में सुशांत सर से मुलाकात की थी क्योंकि वह मुम्बई आकर उनके पास लम्बे समय तक रहा करती थीं लेकिन रिया मैडम के उनकी जिंदगी में आने के बाद यह सिलसिला कम हो गया था।

Published: 12 Aug 2020, 5:45 PM IST

अशोक ने यह भी कहा कि सुशांत सर के मामले में जितने भी लोग सामने आकर मीडिया के सामने बयान दे रहे हैं, उनमें से अधिकांश लोग झूठ बोल रहे हैं। इनमें से किसी को सच पता नहीं और जिन लोगों को कुछ पता है वे किसी को बता नहीं रहे हैं।

अशोक से जब यह पूछा गया कि क्या मुम्बई पुलिस और पटना पुलिस ने उनका भी बयान दर्ज किया है तो उन्होंने कहा, "हां, किया है। मुम्बई पुलिस ने दो बार बयान दर्ज किया है और पटना पुलिस ने 10 मिनट बात की थी। मुम्बई पुलिस ने तो एक बार मुझे अपना बयान फिर से देने के लिए बुलाया था जबकि मैं पहले ही सबकुछ साफ-साफ बता चुका था।"

Published: 12 Aug 2020, 5:45 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 12 Aug 2020, 5:45 PM IST