सिनेमा

जन्मदिन पर जारी हुआ ऋतिक रोशन के किरदार ‘वेधा’ का धमाकेदार फर्स्ट लुक, खून से लथपथ नजर आ रहे अभिनेता

ऋतिक ने सोशल मीडिया पर अपने लुक का खुलासा किया। खून से लथपथ अभिनेता बढ़ी दाढ़ी और मूंछों के साथ डार्क लुक में नजर आ रहे है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने सोमवार को अपने 48वें जन्मदिन पर अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' से अपने वेधा लुक को रिलीज कर दिया है। ऋतिक ने सोशल मीडिया पर अपने लुक का खुलासा किया। खून से लथपथ अभिनेता बढ़ी दाढ़ी और मूंछों के साथ डार्क लुक में नजर आ रहे है।

उन्होंने छवि को कैप्शन दिया, 'वेधा', जिसे वर्तमान में फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फिल्म में ऋतिक और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं, जबकि राधिका आप्टे महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। पुष्कर और गायत्री लेखक और निर्देशक हैं। इसकी आरिजनल तमिल ब्लॉकबस्टर में आर. माधवन और विजय सेतुपति ने अभिनय किया है।

'विक्रम वेधा' गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा फ्राइडे फिल्मवर्क्‍स और वाईनॉट स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत की जा रही है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और एस शशिकांत और भूषण कुमार द्वारा निर्मित है। 'विक्रम वेधा' 30 सितंबर को दुनियाभर में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?