सिनेमा

मनोरंजन जगत से दुखद खबर! दिग्गज गायिका वाणी जयराम का निधन, हाल ही में पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित

गायिका वाणी जयराम ने कई बड़ी और मशहूर फिल्मों में अपनी आवाजा दी। फिल्म गुड्डी का मशहूर गीत 'बोल रे पपीहा रा और उसी फिल्म का भजन, 'हमको मन की शक्ति देना' वाणी जयराम ने ही गाया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मनोरंजन जगत से दुखद खबर है। मशहूर गायिका वाणी जयराम का निधन हो गया है। वह 77 साल की थीं। चेन्नई में अपने आवास पर वाणी जयराम मृत पाई गई हैं। उनकी मौत कैसे हुई इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हाल ही में उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने कई बड़ी और मशहूर फिल्मों में अपनी आवाजा दी। फिल्म गुड्डी का मशहूर गीत ‘बोल रे पपीहा रा और उसी फिल्म का भजन है, ‘हमको मन की शक्ति देना’ वाणी जयराम ने ही गाया था।

वाणी जयराम ने हाल ही में प्रोफेशनल सिंगर के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री में 50 साल पूरे किए थे। उन्होंने अपने करियर में 10 हजार से ज्यादा गाने गाए। वाणी जयराम, आरडी बर्मन, ओपी नैय्यर, मदन मोहन केवी और महादेवन समेत कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम कर चुकी थीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 04 Feb 2023, 3:56 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'