
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने विजयदशमी के दिन अपने फैंस को #AskSRK के माध्यम से कई सवालों का जवाब दिया। लेकिन इस दौरान एक प्रशंसक ने फिल्म ‘रावन’ को लेकर ऐसा सवाल पूछ लिया, जिससे शाहरुख को असहज होना पड़ा। दरअसल हुआ यूं कि ट्विटर पर उन्हें एक फैन ने दशहरे पर उनकी फिल्म ‘रावन’ की सीडी जलाने को बोल डाला। इस सावल के जवाब में शाहरुख खान ने अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अरे कितना जले पर नमक छिड़कोगे।
Published: 08 Oct 2019, 6:29 PM IST
बता दें कि फिल्म ‘रावन’ में शाहरुख खान एक रोबोट बने थे, जबकि फिल्म में विलेन अर्जुन रामपाल बने थे। इनके अलावा करीना कपूर फिल्म की अभिनेत्री थी और संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा ने कैमियो में नजर आए थे।
Published: 08 Oct 2019, 6:29 PM IST
इस दौरान अपने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। जब उनसे दूसरे फैंस ने पूछा कि सर सुना है आप धूम-4 में काम कर रहे हैं तो उन्होंने फिर से अपनी हाजिर जवाबी से लोगों को दिल जीत लिया। शाहरुख ने अपना सेंस ऑफ ह्यूमर दिखाते हुए जवाब दिया- मैंने भी सुना है, तुम्हें कुछ और खबर मिले तो बता देना।
Published: 08 Oct 2019, 6:29 PM IST
हालांकि इस दौरान शाहरुख खान ने अपने फैंस को खुशखबरी भी दी। उन्होंने कहा कि वो अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा जल्द ही करेंगे। उन्होंने बताया कि वो 2-3 स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे हैं।
Published: 08 Oct 2019, 6:29 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 08 Oct 2019, 6:29 PM IST