क्रिकेट

Adelaide Test: दूसरे दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया 191/4, भारत पर 11 रन की बढ़त बनाई

दूसरे दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 191 रन बना लिए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है, आज खेल का दूसरा दिन है। दूसरे दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 191 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 67 गेंद में 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अपनी पारी में अब तक वह चार चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। उनके साथ मिचेल मार्श नाबाद हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे।

इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की अब तक टीम इंडिया पर 11 रन की बढ़त बन चुकी है। भारतीय टीम दूसरे सत्र में हेड को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना चाहेगा। आज ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाए हैं। इनमें नाथन मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और मार्नस लाबुशेन के विकेट शामिल हैं। लाबुशेन ने 64 रन बनाए। मैकस्वीनी और स्मिथ को बुमराह ने आउट किया, जबकि लाबुशेन को नीतीश रेड्डी ने आउट किया। उस्मान ख्वाजा को शुक्रवार को बुमराह ने आउट किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी