क्रिकेट

एशिया कप: बांग्लादेश ने भारत के सामने 266 रन का रखा लक्ष्य, शाकिब-तौहिद ने जड़े अर्धशतक

भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। प्रसिद्ध, अक्षर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

फोटो: @BCCI
फोटो: @BCCI 

एशिया कप 2023 का आखिरी सुपर फोर मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाइ कर चुकी है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने आठ विकेट खोकर 265 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा 80 रन का योगदान कप्तान शाकिब अल हसन ने दिया। तौहिद हृदोय ने 54 और नसुम अहमद ने 44 रन बनाए।

आपको बता दें, भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। प्रसिद्ध, अक्षर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला। जडेजा इस मुकाबले में वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने अमेर‍िका को होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक घोषित किया, जहाजों की आवाजाही पर 20 फीसदी शुल्‍क का किया ऐलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान में तनातनी बढ़ी, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट मंडराया

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः चंपत राय और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी के लिए अदालत जाएंगे वकील, पुलिस के रवैये से नाराजगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में तनातनी बढ़ी, दुनिया भर में ठप हो सकती है कच्चे तेल की सप्लाई

  • ,
  • बंगाल में आज से दो सख्त कानून लागू, अपराध की आशंका पर गिरफ्तारी, बिना ट्रायल साल भर जेल, जानें सारे प्रावधान