एशिया कप 2025 के फाइनल में कौन सी दो टीमें आमने-सामने होंगी। इसकी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है। आपको बता देंं, 28 सितंबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
एशिया कप के इतिहास में यह पहला मौका है, जब फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
Published: undefined
कल पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश किया। गुरुवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 124 रन ही बना पाई।
पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि सैम अयूब को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने एक विकेट अपने नाम किया। अब पाकिस्तान का सामना भारत से एशिया कप के फाइनल में 28 सितंबर को होगा।
Published: undefined
एशिया कप 2025 के सुपर-4 में टीम इंडिया ने बुधवार को बांग्लादेश को 41 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई थी। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग का न्योता दिया था। बांग्लादेश के सामने 169 रनों का लक्ष्य था, लेकिन बांग्लादेश की टीम 127 रन ही बना सकी।
Published: undefined
एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। मौजूदा एशिया कप टूर्नामेंट का 17वां एडिशन है। 2016 में पहली और 2022 में दूसरी बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। मौजूदा सीजन टी20 फॉर्मेट का तीसरा मौका है।
1984 में हुए पहले एशिया कप का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच यूएई में खेला गया था। भारत विजेता रहा।
1986 में श्रीलंका में दूसरा एशिया कप खेला गया था। श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।
1988 में बांग्लादेश में हुए तीसरे एशिया कप में फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था।
इसके बाद 1990 में भारत में हुए चौथे एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम श्रीलंका को हराकर विजेता रही थी।
1995 में यूएई में हुए पांचवें एशिया कप में भारतीय टीम श्रीलंका को हराकर विजेता रही थी।
1997 में श्रीलंका आयोजित छठे एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया था।
2000 में एशिया कप का सातवां संस्करण बांग्लादेश में हुआ था। श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान विजेता बनी थी।
2004 में श्रीलंका में आयोजित एशिया कप के आठवें संस्करण में श्रीलंका भारत को हराकर चैंपियन बनी थी।
2008 में एशिया कप का नवां संस्करण पाकिस्तान में हुआ था। भारत को हराकर श्रीलंका विजयी रही थी।
2010 में एशिया कप का दसवां संस्करण श्रीलंका में खेला गया था। भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।
2012 में एशिया कप का ग्यारहवां संस्करण बांग्लादेश में हुआ था। बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान चैंपियन रही थी।
2014 में एशिया कप का बारहवां संस्करण बांग्लादेश में हुआ था। पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका चैंपियन बनी थी।
2016 में एशिया कप (13वां संस्करण) पहली बार टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। बांग्लादेश में आयोजित टूर्नामेंट में भारत चैंपियन रही थी। हारने वाली टीम बांग्लादेश देश थी।
2018 में यूएई में एशिया कप (14वां संस्करण) वनडे फॉर्मेट में हुआ था। बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम विजेता रही थी।
2022 में दूसरी बार एशिया कप (15 वां संस्करण) का आयोजन टी20 फॉर्मेट में यूएई में हुआ था। फाइनल में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका चैंपियन रही थी।
2023 में एशिया कप (16 वां संस्करण) पाकिस्तान-श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला गया था। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था।
भारत एशिया कप की सफलतम टीम है और आठ बार खिताब जीत चुकी है। छह खिताब के साथ श्रीलंका दूसरी सफलतम टीम है। पाकिस्तान दो बार एशिया कप जीती है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined