क्रिकेट

AUS vs IND 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

टॉस के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम को एक इकाई के तौर पर अच्छा खेलना होगा और मोमेंटम बनाना होगा क्योंकि यह आने वाले मैचों के लिए काफी अहम होगा।

फोटो: @BCCI
फोटो: @BCCI 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सिडनी क्रिकेट मैदान पर जारी इस मैच में टॉस के बाद फिंच ने कहा कि अपने देश में क्रिकेट को वापस आता देखकर वह खुश हैं। खासतौर पर दर्शकों के सामने खेलना शानदार अनुभव होगा।

Published: undefined

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम को एक इकाई के तौर पर अच्छा खेलना होगा और मोमेंटम बनाना होगा क्योंकि यह आने वाले मैचों के लिए काफी अहम होगा।

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया : एरान फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरे (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोस हाजलेवुड और एडम जाम्पा

भारत: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान),श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined