
एशिया कप 2023 की शुरूआत 30 अगस्त से पाकिस्तान और नेपाल के मैच के साथ हो जाएगी। वहीं दूसरा मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 31 अगस्त को होगा। उधर, भारत के मैच की बात करें तो भारत और पाकिस्तान की टीम 2 सितंबर को आमने सामने होगी। इन सबके बीच बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा घोषित की गई 17 सदस्यीय टीम में अनुभवी बल्लेबाज महमुदुल्लाह को बाहर कर दिया गया है।
Published: undefined
वहीं टीम की कमान शाकिब अल हसन के हाथों में दी गई है। पीठ की चोट से उबर रहे अनुभवी सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल की अनुपस्थिति में, बांग्लादेश ने शीर्ष क्रम में उनके बैकअप के रूप में अनकैप्ड तंजीद हसन को शामिल किया है। टीम में सलामी बल्लेबाज नईम और शमीम को पहले द्विपक्षीय श्रृंखला में अफगानिस्तान के खिलाफ उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है।
बांग्लादेश की टीम में तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम और एबादोत हुसैन जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं। मुश्फिकुर रहमान और लिटन दास को बल्लेबाजी में शामिल करने से स्थिरता मिलती है, जबकि तौहीद हृदोय और शान्तो जैसे आक्रामक बल्लेबाज टीम में हैं।
Published: undefined
शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंजीद तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शेख महेदी, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन, शोरफुल इस्लाम , एबादोत हुसैन, मोहम्मद नईम।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined