
विश्व कप के 38वें मुकाबले में श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई श्रीलंका की टीम 279 रन ही बना पाई। श्रीलंका की ओर से असालंका ने शतक लगाया।
श्रीलंका को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए किसी भी हाल में इस मैच को जीतना होगा। उसके सात मैचों में चार अंक हैं। वहीं, बांग्लादेश पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए