क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ठाकुर की जगह इस तेज गेंदबाज को मिला मौका

भारत ने इंग्लैंड के साथ होने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए 17 सदस्यीय अपनी टीम की बुधवार को घोषणा की। दोनों टेस्ट मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में 24 फरवरी से खेले जाएंगे।

फोटो : BCCI
फोटो : BCCI 

भारत ने इंग्लैंड के साथ होने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए 17 सदस्यीय अपनी टीम की बुधवार को घोषणा की। दोनों टेस्ट मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में 24 फरवरी से खेले जाएंगे। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा टेस्ट डे-नाइट टेस्ट मैच के रूप में खेला जाएगा।

तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए रिलीज कर दिया गया है और अब उमेश यादव को उनकी जगह भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा। हालांकि उससे पहले उमेश को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उमेश भारतीय टीम से जुड़ेंगे।

फोटो: IANS

अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य

  • ,
  • J&K: बादल फटने से किश्तवाड़ और शोपियां में भारी तबाही, बाढ़ में बह गईं गाड़ियां, नेशनल हाईवे बंद

  • ,
  • कुलगाम हमले को खड़गे ने बताया क्रूर मानसिकता का घिनौना उदाहरण, राहुल बोले- आतंकियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा