क्रिकेट

एम एस धोनी का रिटायरमेंट प्लान बनाएंगे सौरभ गांगुली ? 24 अक्टूबर को करेंगे सेलेक्टर्स से बात 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा है कि वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं से बात करेंगे। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा है कि वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं से बात करेंगे। गांगुली के आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष बनने के दो दिन बाद 24 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगी। पहले यह चयन 21 अक्टूबर को होना था।

भारतीय टीम अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी जो तीन नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। विश्व कप के बाद से धोनी टीम के साथ नहीं हैं।

गांगुली ने यहां बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, "मैं जब चयनकर्ताओं से 24 अक्टूबर को मिलूंगा तो मैं इस पर बात करूंगा कि वे लोग क्या सोच रहे हैं। इसके बाद मैं अपने विचार रखूंगा।"

गांगुली से जब पूछा गया कि क्या क्रिकेटर इतना लंबा ब्रेक ले सकता है तो पूर्व कप्तान ने कहा, "जब ऐसा हुआ तो मैं भूमिका में नहीं था। चयनकर्ताओं से मेरी पहली बैठक 24 को होनी है।"

संन्यास के सवाल को लेकर गांगुली ने कहा कि वह धोनी से पूछना चाहते हैं कि धोनी क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा, "देखते हैं कि धोनी क्या चाहते हैं।" गांगुली 24 अक्टूबर को ही कप्तान विराट कोहली से मुलाकात करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 17 Oct 2019, 8:46 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश