क्रिकेट

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में श्रीलंकाई टीम, दो खिलाड़ियों पर लगे बड़े आरोप

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम सोमवार को उस वक्त मुसीबत में घिर गई जब उसके दो खिलाड़ी, कुशल मेंडिस और निरोशन डिकवेला पर बायो बबल उल्लंघन का आरोप लगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम सोमवार को उस वक्त मुसीबत में घिर गई जब उसके दो खिलाड़ी, कुशल मेंडिस और निरोशन डिकवेला पर बायो बबल उल्लंघन का आरोप लगा। सोशल मीडिया पर एक 30 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह दोनों खिलाड़ी सार्वजनकि स्थल पर बिना मास्क पहने बैठे हुए हैं।

कुशल परेरा के नेतृत्व वाली श्रीलंका टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच मंगलवार से वनडे सीरीज की शुरूआत होगी।


श्रीलंका टीम के मैनेजर मंजुआ करियापेरुमा ने क्रिकइंफो से कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। करियापेरुमा ने कहा कि मेंडिस और डिकवेला को फोटो में जिस क्षेत्र में देखा गया है वो टीम होटल के आसपास के क्षेत्र में नहीं है।

अगर उल्लंघन के आरोप सही साबित होते हैं तो यह टीम और मेंडिस तथा डिकवेला के लिए काफी गंभीर हो सकते हैं और इन्हें आसोलेशन में रहने के लिए कहा जा सकता है। ऐसा होने पर ये खिलाड़ी तीन में से दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 28 Jun 2021, 5:23 PM IST

  • UP: स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने बढ़ाई सख्ती, अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कोलकाता HC ने दी अंतरिम सुरक्षा, दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत

  • ,
  • स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज

  • ,
  • 'आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है', ईरान को अलग-थलग करने के ल‍िए अमेरिका ने शुरू किया आर्थिक युद्ध, नेतन्याहू ने दी बधाई

  • ,
  • पटना में छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव, हंगामे के आसार, 14 संगठनों को मिला है मार्च का समर्थन