क्रिकेट

दूसरे टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, कप्तान बावुमा केपटाउन टेस्ट से बाहर, डीन एल्गर कप्तानी करेंगे

बावुमा को मंगलवार को सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग करते समय चोट लगी और स्कैन से पता चला कि उनके मांसपेशियों में खिंचाव है, जिसके कारण वह दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी से बाहर रहे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत को सेंचुरियन टेस्ट में पारी और 32 रन से हराने वाली अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। तेम्बा बावुमा की जगह डीन एल्गर अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के अंतिम मैच में टीम की कप्तानी करेंगे।

उन्होंने श्रृंखला से पहले संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा की थी। वहीं, बावुमा के रिप्लेसमेंट के रूप में जुबैर हमजा को टीम में शामिल किया गया है।

बावुमा को मंगलवार को सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग करते समय चोट लगी और स्कैन से पता चला कि उनके मांसपेशियों में खिंचाव है, जिसके कारण वह दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी से बाहर रहे।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए उनकी उपलब्धता निर्धारित करने के लिए एसए20 की शुरुआत से पहले उन्हें मेडिकल जांच से गुजरना होगा। पहले टेस्ट के दौरान बावुमा के मैदान से बाहर जाने के बाद एल्गर ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका की पारी और 32 रन से जीत में कप्तान की भूमिका निभाई।

एल्गर कप्तानी के मामले में नए नहीं हैं। उन्होंने पहले भी प्रोटियाज़ का नेतृत्व किया है, जिसमें पिछली बार जब भारत ने टेस्ट श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था, वो शामिल थे।

तब, साल 2022-23 में 1-0 से पिछड़ने के बाद एल्गर की अगुवाई में अफ्रीकी टीम ने वापसी करते हुए 2-1 से जीत हासिल की थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य

  • ,
  • J&K: बादल फटने से किश्तवाड़ और शोपियां में भारी तबाही, बाढ़ में बह गईं गाड़ियां, नेशनल हाईवे बंद

  • ,
  • कुलगाम हमले को खड़गे ने बताया क्रूर मानसिकता का घिनौना उदाहरण, राहुल बोले- आतंकियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा