क्रिकेट

T20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, रज्जाक और वहाब चयन समिति से बर्खास्त

पीसीबी का यह फैसला हाल ही में संपन्न आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 से पाकिस्तान के जल्दी बाहर होने के बाद आया है, जहां पाक टीम ग्रुप स्टेज के बाद ही बाहर हो गई थी, जिसमें अमेरिका और भारत के खिलाफ करारी हार भी शामिल थी।

T20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, रज्जाक और वहाब चयन समिति से बर्खास्त
T20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, रज्जाक और वहाब चयन समिति से बर्खास्त फोटोः IANS

टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में भूचाल आ गया है। पीसीबी ने अब्दुल रज्जाक और वहाब रियाज को चयन समिति में उनके पदों से बर्खास्त कर दिया गया है। रज्जाक पुरुष और महिला चयन समिति का हिस्सा थे, जबकि वहाब पुरुष टीम के चयनकर्ता थे।

पीसीबी ने एक बयान में पुष्टि की कि उन्होंने अब्दुल रज्जाक और वहाब रियाज़ को सूचित कर दिया है कि राष्ट्रीय चयन समिति सेटअप में उनकी सेवाओं की अब आवश्यकता नहीं होगी। पीसीबी का यह बयान हाल ही में संपन्न आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 से पाकिस्तान के जल्दी बाहर होने के बाद आया है, जहां वे ग्रुप स्टेज के बाद बाहर हो गए थे, जिसमें अमेरिका और भारत के खिलाफ हार भी शामिल थी।

इस साल मार्च में पुरुष चयन समिति के सात सदस्यों में से एक के रूप में बहाल होने से पहले वहाब रियाज ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्य किया था। पूर्व तेज गेंदबाज ने सीनियर टीम मैनेजर के रूप में टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान की ओर से यात्रा की थी।

पाकिस्तान ने आगे चयन समिति के पुनर्गठन की पुष्टि की है और कहा है कि उचित समय में संरचना पर और अपडेट प्रदान करेगा। पिछले चार वर्षों में, पीसीबी में छह शीर्ष चयनकर्ता रहे हैं- वहाब, मोहम्मद वसीम, शाहिद आफरीदी, इंजमाम-उल-हक, हारून राशिद और मिस्बाह-उल-हक, जिनमें से सभी का कार्यकाल संक्षिप्त रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल

  • ,
  • रोनाल्डोः 3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनावः तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगह हंगामा, कई बूथों पर मारपीट और झड़प

  • ,
  • खेल: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास और CSK और SRH ने की खिलाड़ियों की अदला-बदली