क्रिकेट

T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा अपडेट, पाक क्रिकेट बोर्ड अपनी सरकार से बात करेगा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को टी20 विश्व कप खेलने की अनुमति दे दी लेकिन भारत के खिलाफ खेलने से मना किया है। आईसीसी और प्रसारकों के लिये भारत पाकिस्तान मैच सबसे ज्यादा कमाई करने वाला होता है।

‘पोंजी स्कीम’ का शिकार बने बाबर, रिजवान समेत पाकिस्तान के कई खिलाड़ी
‘पोंजी स्कीम’ का शिकार बने बाबर, रिजवान समेत पाकिस्तान के कई खिलाड़ी  फोटोः सोशल मीडिया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 विश्व कप में 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के फैसले पर पुनर्विचार के श्रीलंका क्रिकेट के अनुरोध पर अपनी सरकार से बात करेगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को टी20 विश्व कप खेलने की अनुमति दे दी लेकिन भारत के खिलाफ खेलने से मना किया है। आईसीसी और प्रसारकों के लिये भारत पाकिस्तान मैच सबसे ज्यादा कमाई करने वाला होता है।

श्रीलंका ने पीसीबी को ईमेल भेजकर कहा है कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले से श्रीलंका क्रिकेट को भारी आर्थिक नुकसान होगा जो टूर्नामेंट का सह मेजबान है। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट और टूर्नामेंट की छवि को भी ठेस पहुंचेगी।

पाकिस्तान अपने सारे मैच कोलंबो और पाल्लेकल में खेल रहा है।

एक सूत्र ने बताया , ‘‘पाकिस्तान और श्रीलंका के सरकार और क्रिकेट स्तर पर संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं लिहाजा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के ईमेल को अनदेखा नहीं किया जा सकता।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने सीधे मोहसिन नकवी से संपर्क किया है और कहा है कि इस समय श्रीलंका को पाकिस्तान के सहयोग की जरूरत है क्योंकि भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होने से श्रीलंका बोर्ड को टिकटों की बिक्री और आतिथ्य सेवाओं की बिक्री से मिलने वाले राजस्व में भारी नुकसान होगा।’’

सूत्र ने बताया कि नकवी ने शम्मी सिल्वा को आश्वासन दिया है कि वह सरकार से बात करेंगे ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान ने होर्मुज में UAE के जहाजों पर दागे मिसाइल, भारतीय नाविक की मौत, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत पर भी हमला

  • ,
  • ट्रंप ने अमेर‍िका को होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक घोषित किया, जहाजों की आवाजाही पर 20 फीसदी शुल्‍क का किया ऐलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान में तनातनी बढ़ी, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट मंडराया

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः चंपत राय और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी के लिए अदालत जाएंगे वकील, पुलिस के रवैये से नाराजगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में तनातनी बढ़ी, दुनिया भर में ठप हो सकती है कच्चे तेल की सप्लाई