क्रिकेट

World Cup 2023: WI के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने की भविष्यवाणी, बताया अंतिम चार में पहुंचेंगी कौन सी टीमें

क्रिस गेल का मानना है कि भारत में होने वाले विश्व कप में भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अंतिम चार में पहुंच सकते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

विश्व कप 2023 पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेला जाना है। इस बीच वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने विराट कोहली को मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद मजबूत क्रिकेटर बताया है। उन्होंने कहा है कि भारत में होने वाले विश्व कप में उनका दबदबा रहेगा और उनका मानना है कि भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अंतिम चार में पहुंच सकते हैं।

Published: undefined

'इंडियन वेटरंस प्रीमियर लीग' के लांच के मौके पर आए गेल ने कहा, ‘भारत ही क्यो, वेस्टइंडीज ने भी 2016 के बाद से आईसीसी खिताब नहीं जीता है। भारत के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उसे अपनी धरती पर खेलने का फायदा भी मिलेगा। लेकिन भारतीय टीम पर खिताब जीतने का दबाव भी होगा क्योंकि भारत में सभी चाहते हैं कि अपनी धरती पर भारतीय टीम ही जीते।' उनके हिसाब से विश्व कप में सेमीफाइनल में कौन सी टीमें पहुंचेंगी, यह पूछने पर गेल ने कहा कि यह बहुत कठिन सवाल है लेकिन मुझे लगता है कि भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड चार टीमें होंगी।'

Published: undefined

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए आईपीएल में कोहली के साथ खेल चुके गेल ने कहा कि आईपीएल के जरिए खराब दौर को अलविदा कहने के बाद भारत का पूर्व कप्तान विश्व कप में भी हावी रहेगा। उन्होंने कहा, ‘सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है। कठिन समय ज्यादा देर नहीं रहता लेकिन मजबूत खिलाड़ी लंबे चलते हैं। विराट मानसिक और शारीरिक रूप से दृढ है । वह विश्व कप में भी उसी लय को कायम रखकर हावी रहेगा। गेल ने कहा, ‘खिलाड़ियों के कैरियर में ऐसे दौर आते हैं जब सब कुछ निराशाजनक लगता है और ऐसे में मनोबल बढाने के लिये सकारात्मक ऊर्जा की जरूरत होती है। उसके बाद खिलाड़ी अपने चिर परिचित अंदाज में लौट आता है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मैं खुद दूंगा मोदी को नरवणे जी की किताब, मुझे नहीं लगता PM में लोकसभा आने की हिम्मत होगी- राहुल गांधी

  • ,
  • Weather Update: मौसम ने फिर ली करवट, यूपी-बिहार, राजस्थान और पंजाब में ठंड-बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट

  • ,
  • 'पीएम मोदी ने रूसी तेल खरीदना बंद करने, अमेरिका में 500 अरब डॉलर का निवेश का संकल्प लिया', व्हाइट हाउस ने भी किया दावा

  • ,
  • रोहित शेट्टी की बढ़ाई गई सुरक्षा, कई लोगों के बयान दर्ज, मुख्य शूटर की पहचान, पुलिस ने किए कई और खुलासे

  • ,
  • गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, 3 नाबालिग बहनों ने इमारत से कूदकर दी जान, टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं तीनों