क्रिकेट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में फिर उथल पुथल! चैयरमैन एडिंग्स ने दिया इस्तीफा

13 साल से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ काम कर रहे एर्ल एडिंग्स ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चैयरमैन एडिंग्स ने इसके साथ ही संस्थान के साथ 13 साल पुराना संबंध खत्म किया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

13 साल से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ काम कर रहे एर्ल एडिंग्स ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चैयरमैन एडिंग्स ने इसके साथ ही संस्थान के साथ 13 साल पुराना संबंध खत्म किया। एर्ल एडिंग्स ने क्यों इस्तीफा दिया इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि उन्होंने कहा है कि उनका ये फैसला क्रिकेट के हित में लिया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि वो गुरूवार को होने वाली वार्षिक आम बैठक में निदेशक के लिए होने वाले चुनाव में नहीं उतरेंगे।


एडिंग्स ने कहा, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निदेशक के रूप में मुझे जिस खेल से प्यार है, उसकी सेवा करने का मौका मिला और यह एक सम्मान तथा सौभाग्य की बात है। मेरे अध्यक्ष के रूप में, हमने खेल की कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना किया है, जिसमें न्यूलैंड्स की घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के विश्वास और प्रतिष्ठा का पुनर्निर्माण और हाल ही में कोरोना महामारी का व्यापक प्रभाव शामिल है।"

उन्होंने कहा, "कोरोना चुनौतियों से उभरने के बाद पिछले साल भारत के साथ सफल सीरीज की मेजबानी की और अब हमारा प्रयास इस साल एशेज सीरीज को सुनिश्चित करने पर है।" एडिंग्स ने आगे कहा, "ये उम्मीद है कि मेरे इस्तीफे के बाद स्टेट और क्षेत्र संघ एकजुट होंगे और क्रिकेट के सर्वोत्तम हित में मिलकर काम करेंगे जिससे 2021/22 सीजन से पहले खेल पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।"

वर्तमान निदेशक रिचर्ड फ्रायडेंस्टीन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का अध्यक्ष चुना गया है और एक स्थायी अध्यक्ष चुने जाने तक वे थोड़े समय के लिए कार्यभार संभालेंगे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका